उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ
जनपद देहरादून में आज कोरोना संक्रमण के 2580 नए पॉजिटिव मामले मिले, जनपद में कुल 18497 व्यक्ति उपचाररत हैं

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मई 2021, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)।जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 2580 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 66902 हो गयी है, जिनमें कुल 46362 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं।
वर्तमान में जनपद में 18497 व्यक्ति उपचाररत हैं। आज जांच हेतु कुल 7449 सैम्पल भेजे गए।
जनपद में अस्पतालों को 1625 एवं आम नागरिकों 207 सिलेण्डर वितरित किए।
100 total views, 1 views today