उत्तराखण्डताज़ा खबरें
जनपद देहरादून में आज सर्वाधिक 2207 कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले मिले

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अप्रैल 2021, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 2207 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 60141 हो गयी है, जिनमें कुल 40850 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 17429 व्यक्ति उपचाररत हैं। आज जाँच हेतु कुल 10479 सैम्पल भेजे गए। हैं।
जनपद में आज 43515 व्यक्तियों का कम्यूनिटी सर्विलांस किया गया जिसमें 219 व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण सम्बन्धी लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग को सैम्पलिंग लेने के निर्देश दिए गए।
104 total views, 1 views today