जनपद देहरादून में आज 1736 व्यक्तियों की कोविड-19 रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई, जाँच हेतु आज कुल 12203 सैम्पल भेजे गए

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अप्रैल 2021, शनिवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 1736 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 49683 हो गयी है, जिनमें कुल 36501 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 11536 व्यक्ति उपचाररत हैं। आज जाँच हेतु कुल 12203 सैम्पल भेजे गए। जनपद में
आज 48773 व्यक्तियों का कम्यूनिटी सर्विलांस किया गया, जिसमें 64 व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण सम्बन्धी लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग को सैम्पलिंग लेने के निर्देश दिए गए। आज जनपद में मास्क का उपयोग न करने एवं सामाजिक दूरी के मानकों का उल्लंघन करने पर 2992 व्यक्तियों के चालान किए गए।
आज नगर निगम देहरादून द्वारा नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वार्डों में सेनिटाइजेशन किया गया। इस दौरान कचहरी एवं तहसील परिसर अवस्थित कार्यालयों में सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
80 total views, 1 views today