Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शोपियां में आतंकियों के परिजनों से बातचीत

  • अपने बच्चों को मनाएं वे मौत-तबाही का रास्ता छोड़ लौट आएं, हम पूरी मदद करेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2021, बुधवार, श्रीनगर। राष्ट्रविरोधी तत्वों के दुष्प्रचार से गुमराह हो आतंकवाद के रास्ते पर भटक रहे युवाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शोपियां में करीब 80 आतंकियों के परिजनों से बातचीत की।

अधिकारियों ने आतंकियों के परिजनों से कहा कि वह गुमराह हुए अपने बच्चों, भाइयों को बंदूक छोड़ एक सामान्य और सम्मानजनक जिंदगी जीने के लिए मनाएं। इसके लिए उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

हालांकि सेना व अन्य सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों के सरेंडर को सुनिश्चित बनाने, उन्हेंं मुख्यधारा में वापस लाने के लिए अकसर उनके परिवार के साथ संवाद करते रहते हैं, लेकिन यह पहली बार है जब किसी एक जगह पर इतनी बड़ी संख्या में स्थानीय आतंकियों के परिवार वाले जमा हुए थे। कोई भी अपना चेहरा नहीं छिपा रहा था, बल्कि खुलकर बात कर रहा था।

बटपोरा स्टेडियम में जश्न-ए-जनूब के दौरान आयोजित कार्यक्रम मे चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय, आइजीपी कश्मीर विजय कुमार के अलावा सेना की विक्टर फोर्स के जीओसी और 44 आरआर के सीओ समेत पुलिस व सेना के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर कोर कमांडर ने आतंकियों के स्वजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी आप लोगों से गुजारिश है कि आप अपने बच्चों आतंकवाद के दलदल से बाहर निकालें। मैं यह आप पर छोड़ता हूं कि आप उन्हे कैसे बाहर निकालेंगे, लेकिन उन्हेंं जरुर बचाईए।

यह पहला अवसर था जब वादी में किसी सार्वजनिक जगह पर कोर कमांडर ने आतंकियों के परिजनों से यूं बात की हो।

घाटी में 190 में से करीब 160 स्थानीय आतंकी : 

कश्मीर रेंज के आइजीपी विजय कुमार ने कहा कि हम किसी भी स्थानीय आतंकी पर गोली नहीं चलाना चाहते। इसलिए पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसियां उन्हेंं सरेंडर का पूरा मौका देती हैं। हम चाहते हैं कि आप अपने बच्चों को मनाएं कि वह मौत और तबाही का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में शामिल हों। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर में सक्रिय करीब 190 आतंकियों में 160 के करीब स्थानीय हैं। स्थानीय आतंकियों में से ज्यादातर दो माह से लेकर दो साल पुराने आतंकी ही हैं।

कोर कमांडर ने कहा कि आप लोगों अगर चाहते हैं कि आपके बच्चे सुरक्षित रहें,जिंदगी में तरक्की करें तो अपने आसपास घूमने वाले सफेदपोश आतंकियों से जरूर सावधान रहें। ऐसे लोगों को पहचानिए।

अपने बेटे को मुख्यधारा में लाने के लिए दर-दर भटक रहा हूं : खलील वानी

आतंकी आदिल हुसैन के पिता मोहम्मद खलील वानी ने कहा कि मैं अपने बेटे को वापस मुख्यधारा में लाने के लिए दर-दर भटक रहा हूं। पता नहीं किसने उसका दिमाग खराब कर दिया और वह आतंकी बन गया। जब से वह आतंकी बना है, हमारे घर की हालत बिगड़ चुकी है। उसकी मां और बहन की हालत मुझसे देखी नहीं जाती। हमने इंटरनेट मीडिया पर भी उससे अपील की है। आज यहां आकर दिल को तसल्ली मिली है कि अगर वह सरेंडर के लिए मान जाएगा तो उसे नयी जिंदगी मिलेगी। उसके लिए वापसी का रास्ता आज भी है। खुदा उसे हिम्मत और अक्ल दे। मुझे उसे कंधा न देना पड़े, वही मुझे कंधा दे।

आतंकियों के स्वजनों की भर आईं आंखें : 

कई आतंकियों के स्वजनों की आंखों में उस समय आंसू निकल आए, जब कोर कमांडर ने कहा कि आप घबराएं नहीं, अगर मुठभेड़ के दौरान हमारा कोई जवान या अधिकारी गोली लगने से जख्मी हो जाता है और उसके बाद भी कोई सरेंडर के लिए राजी होता है तो हम उसका भी स्वागत करेंगे, हम उसे मारेंगे नहीं बल्कि एक नयी जिंदगी का मौका देंगे। क्योंकि वह सिर्फ आपका अपना बेटा नहीं है, वह इस मुल्क का, इस समाज का भी बेटा है।

कार्यक्रम में लेने आए लोगों में आतंकी सुमैर अहमद नजार के पिता अब्दुल हमीद नजार, आतंकी उमर इश्फाक मलिक का भाई, मोहम्मद सलीम मलिक, आतंकी नसीर वानी के पिता मोहम्मद हुसैन वानी, आतंकी आदिल अहमद के पिता बशीर अहमद वानी, आतंकी आदिल हुसैन के पिता मोहम्मद खलील वानी, आतंकी आबिद रमजान के पिता मोहम्मद रमजान शेख और आतंकी समीर अहमद शेख के पिता फारुक अहमद शेख के नाम उल्लेखनीय हैं।

 239 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!