Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने तीन आतंकियों का मार गिराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, जम्मू। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को आधी रात से शुरू हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने संयुक्त रूप से आतंकियों के खिलाफ चलाए इस अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर एजाज उर्फ अबू हुरैरा सहित तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है।

कश्मीर के आइजी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए एक आतंकी की पहचान पाकिस्तान के एजाज उर्फ अबू हुरैरा के रूप में हुई है। उसका खात्मा दो अन्य स्थानीय आतंकियों के साथ कर दिया गया है। उन्होंने सुरक्षाबलों और पुलिस को मुबारकबाद दी है।

इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को आधी रात के बाद उस समय गोलियां की आवाज गूंज उठी, जब एक जगह छिपे तीन आतंकियों ने घेराबंदी तोड़कर भागने के लिए सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसा दीं। सुरक्षाबलों ने भी खुद को बचाते हुए जवाबी कार्रवाई की। इसके साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। बुधवार सुबह जारी रही और कुछ समय के उपरांत तीनों आतंकियों का खात्मा कर दिया गया।

पुलवामा कस्बे में मंगलवार की देर रात आतंकियों का एक दल अपने किसी संपर्क सूत्र सेे मिलने आया था। इसका पता चलते ही पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर आतंकियों के ठिकाने की घेराबंदी शुरू कर दी। आधी रात के बाद करीब एक बजे आतंकियों ने जवानों को अपने ठिकाने की तरफ बढ़ते देख फायरिंग कर दी। आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें मुठभेड़ में उलझा लिया।

आइईडी हमला नाकाम

दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने रेलवे ट्रैक को फिर से उड़ाने की साजिश रची है। सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दामजन, काजीगुंड में एक आइईडी को समय रहते बरामद कर एक बड़ी आतंकी वारदात को नाकाम बना दिया। इसे रेलवे ट्रैक के पास चिनार के पेड़ के नीचे छिपाया गया था।

मंगलवार की शाम को पुलिस व केंद्रीय अर्धसैनिकबल के जवानों का एक संयुक्त कार्यदल ने दामजन, काजीगुंड में रेलवे ट्रैक के पास नियमित गश्त पर था। जवानों ने ट्रैक के पास एक जगह आइईडी को लगा हुआ देखा। उन्होंने उसी समय बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आइईडी को अपने कब्जे मे लिया और उसे सुरक्षित तरीके से नकारा बना दिया।

 51 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!