Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देश-विदेश में धूम मचा रहे हैं उत्तराखंड की महिलाओं के द्वारा बने उत्पाद

  • [highlight]भारतीय उद्यमी महिला संघ की पहल से उत्तराखंड की महिलाओं की बढ़ी आर्थिकी[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड की महिलाओं के द्वारा बने उत्पादों को देश-विदेश में बाजार देने के उद्देश्य से भारतीय उद्यमी महिला संघ की ओर से राजपुर रोड स्थित एक होटल में एक दिवसीय उत्तराखंड स्टेट कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को उनके बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर जागरूक करने के साथ ही भौगोलिक संकेत और ट्रेड के बारे में बताया गया। साथ ही सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

इस मौके पर संघ की चेयरपर्सन शशि सिंह ने बताया कि संघ का उद्देश्य सार्क, एशिया प्रशांत छेत्र, मॉरीशस, मिस्र, लेटिन, अमेरिका, मलेशिया, अफ्रीका और विकासशील देशों के प्रतिनिधियों को आर्थिक उत्थान के साथ ही महिला उत्थान सम्बन्धित विषयों पर विचार करने के लिए सांझे मंच पर लाना है। बताया कि संघ उत्पादन, विकास, डिज़ाइन और नई तकनीक के विकास में लघु उद्योगों की सहायता करता है। इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी काउन्सलर साउथ एशिया जॉन कैबेका ने कहा कि भारतीय उद्यमी महिला संघ विभिन्न हाट या बाजारों के द्वारा क्रेता-विक्रेता को आपस में मिलाकर प्रदर्शनी देश-विदेश तक मार्केट देता है। इस मौके पर माइक्रो स्मॉल एन्ड मीडियम एंटरप्राइजेज एससी कांडपाल, लीड डेवलपमेन्ट मैनेजर निहाल शर्मा, डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर खाड़ी एंड विलेज इंडस्ट्री बोर्ड अलका पांडेय, साइंटिस्ट हिमांशु गोयल, Founder – Accures Legal I Intellectual Property Lawyer I लीगल वेदांत पुजारी आदि ने अपने विचार रखे।

इस मौके पर रुद्रप्रयाग से देवभूमि, ऋषिकेश से कविता ऑर्गेनिक्स, खादी हाट सहित अन्य हैंडमेड उत्पाद महिलाओं द्वारा यहाँ लाये गए थे।

 

 390 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!