गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की सूचना पर मचा हड़कंप, आरोपित गिरफ्तार

गोरखनाथ थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सूचना देने वाले बिहार निवासी युवक को देर शाम हिरासत में ले लिया।
आकाश ज्ञान वाटिका, 02 जनवरी, 2023, सोमवार, गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की सूचना पर रविवार की सुबह हड़कंप मच गया। बम स्क्वाड दस्ते के साथ पहुँचे डीएम व एसएसपी ने जाँच कराई तो सब सामान्य मिला। गोरखनाथ थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से सूचना देने वाले बिहार निवासी युवक को देर शाम हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ चल रही है।
छानबीन में सब कुछ मिला सामान्य
वैशाली जिले का निवासी कुर्बान अली गोरखनाथ क्षेत्र स्थित बेकरी की दुकान पर काम करता है। रविवार की सुबह उसने डायल 112 पर फोन कर बताया कि काले रंग का कपड़ा पहने चार युवक बम लेकर गोरखनाथ मंदिर में घुस गए हैं। वह विस्फोट करने वाले हैं। सूचना मिलते ही गोरखनाथ थाना पुलिस के साथ ही जिले के अधिकारी सक्रिय हो गए। एक घंटे तक चली छानबीन में सब कुछ सामान्य मिला।
पुलिस के खोजबीन करने पर कुर्बान ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। सर्विलांस की मदद से देर शाम गोखनाथ पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपित के बारे में अभी किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर रही है। एसएसपी डॉo गौरव ग्रोवर ने बताया कि मंदिर में बम होने की सूचना देने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
र्ज हैं।
66 total views, 1 views today