Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को 21 से 22 अगस्त मध्य रात्रि तक मुफ्त बस यात्रा का उपहार देगी योगी सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 अगस्त 2021, बुधवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा का उपहार देने जा रही है। यह सुविधा 21 अगस्त की रात 12 बजे से 22 अगस्त की मध्य रात्रि 12 बजे तक निगम की सभी श्रेणी की बसों में मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग इसके आदेश जारी करने में जुट गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार रक्षाबंधन के मौके पर मुफ्त बस सेवा को मिशन शक्ति से जोड़ दिया है। मिशन शक्ति का तीसरा चरण रक्षाबंधन से एक दिन पहले यानी 21 अगस्त से शुरू हो रहा है। सरकार ने भाई-बहन के पारस्परिक स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की सभी बहनों को परिवहन निगम की बसों में आने-जाने की मुफ्त सुविधा प्रदान की है। पिछले वर्ष भी इस सुविधा का लाभ करीब साढ़े तीन लाख बहनों ने उठाया था।

उत्तर प्रदेश में नारी के सम्मान तथा स्वाभिामन को लेकर बेहद सजग योगी  सरकार इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की बस में मुफ्त यात्रा के साथ कुछ ओर भी देगी। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व 21 अगस्त को मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत कर सरकार महिलाओं व बेटियों को कई तोहफे देने की तैयारी कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला पुलिसकर्मियों को बीट पुलिस अधिकारी के पद पर तैनाती का तोहफा देंगे। महिला पुलिसकर्मियों के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए सभी जिलों में बालवाड़ी का तोहफा भी होगा।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्य समारोह कन्या सुमंगला योजना से वंचित 1.5 लाख बेटियों को और निराश्रित महिला पेंशन योजना की पात्र 1.73 लाख नई लाभार्थी महिलाओं को योजना से जोड़ा जाएगा। करीब 1300 थानों में पिंक टायलेट निर्माण, महिला पुलिसकर्मियों के खाली पदों पर भर्ती जैसे उपहार देने की भी तैयारी है। मिशन शक्ति के तहत 10वीं व 12वीं कक्षा में जिलों में पहले 10 स्थान पर आने वाली मेधावी छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा में जिले में टाप करने वाली और आगे पढ़ाई करने वाली शीर्ष छात्राओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी है।

 122 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!