Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पंजाब सरकार के बचाव में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी भी कूद पड़ी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर पंजाब सरकार के बचाव में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी कूद पड़ी है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब में होने वाली रैली में भीड़ नहीं जुट पाने का ठीकरा सुरक्षा चूक पर फोड़ा जा रहा है। भाजयुमो के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केंद्रीय गृह मंत्री के आवास के बाहर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की नहीं, बल्कि एसपीजी की होती है। इस मामले में एसपीजी प्रमुख और गृह मंत्री का इस्तीफा लिया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि फिरोजपुर में जहां किसानों ने रास्ता रोका, वह क्षेत्र बीएसएफ की निगरानी में दिया गया है। बीएसएफ के स्तर पर सुरक्षा क्षेत्र की निगरानी नहीं करने पर केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में अगर चूक हुई है तो इसके लिए एसपीजी, बीएसएफ और आइबी जिम्मेदार है। ये तीनों गृह मंत्री के अधीन हैं

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि भाजयुमो ने कांग्रेस भवन के बाहर जो अराजकता की है, वह अस्वीकार्य है। यह उकसाने वाली कार्यवाही थी, जिसे कांग्रेस ने धैर्य का परिचय देकर टकराव को टाल दिया। भाजपा नेताओं को इससे बाज आना चाहिए, अन्यथा उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्त्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन पुलिस कर रही थी। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने संयम नहीं बरता होता तो आज प्रदेश का माहौल बिगड़ सकता था। उन्होंने कहा कि भाजपा हार के अंदेशे से बौखला गई है।

 121 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!