Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

देश में नए मामलों का आंकड़ा 46 हजार को पार

  • केरल में 31,445 नए केस, महाराष्‍ट्र में भी बिगड़े हालात

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अगस्त 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। केरल में एक बार फिर कोरोना महामारी का विस्फोट हुआ है। राज्य में तीन महीने के बाद पहली बार एक दिन में 30 हजार से ज्यादा (31,445) मामले मिले हैं। इससे पहले 30 मई को 30,491 मामले मिले थे। 215 लोगों की जान भी गई है।

केरल के आंकड़ों के चलते पूरे देश में नए मामलों का आंकड़ा 46 हजार को पार कर गया है। इससे पहले पांच अगस्त को 45 हजार नए मामले मिले थे। केरल के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 19 फीसद से ज्यादा हो गई है।

ओणम महोत्सव के बाद संक्रमण में वृद्धि की आशंका

इसका मतलब है कि जितने भी नमूनों की जांच की जा रही है, उनमें से हर पांचवां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। विशेषज्ञों ने ओणम महोत्सव के बाद संक्रमण में वृद्धि की आशंका जताई थी, जो सच साबित हो रही है।

इससे पहले जुलाई में बकरीद के मौके पर पाबंदियों में छूट दी गई थी, जिसके बाद अचानक नए मामले बढ़कर 20 हजार को पार गए थे। केरल में एक दिन पहले 24 हजार से ज्यादा मामले थे। हालांकि, पूरे देश में मृतकों की संख्या कम हुई है। एक दिन पहले 648 लोगों की जान गई थी, जबकि बुधवार को 605 लोगों की मौत हुई है।

मध्‍य प्रदेश में डेल्‍टा वैरिएंट के दो केस

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक मध्य प्रदेश में पहली बार दो रोगियों में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इन लोगों में बीते तीन जुलाई को इंदौर में COVID-19 का पता चला था।

कोविड प्रबंधन के नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने बताया कि दोनों ही मरीजों को COVID-19 रोधी वैक्‍सीन लगाई जा चुकी थी।

महाराष्‍ट्र में 5,031 नए मामले

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 5,031 नए मामले सामने आए। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक महाराष्‍ट्र में सक्रिय मामले 50,183 हैं जबकि महामारी से अब तक 1,36,571 लोगों की जान जा चुकी है।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,224 नए मामले सामने आए जबकि 22 लोगों की मौत हो गई। वहीं राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के 35 नए​मामले सामने आए जबकि एक व्‍यक्ति की मौत हो गई।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले 46,227

कुल सक्रिय मामले 3,27,684

24 घंटे में टीकाकरण 79.43 लाख

कुल टीकाकरण 60.28 करोड़

(आंकड़े कोविड-19इंडिया.ओआरजी के)

कुल मामले 3,25,57,729

मौतें (24 घंटे में) 605

कुल मौतें 4,36,396

ठीक होने की दर 97.67 फीसद

मृत्यु दर 1.34 फीसद

पाजिटिविटी दर 2.10 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर 1.92 फीसद

जांचें (मंगलवार) 17,92,755

कुल जांचें (मंगलवार) 51,11,84,547

किस राज्य में कितने टीके

मध्य प्रदेश 23.43 लाख

उत्तर प्रदेश 8.19 लाख

बिहार 6.38 लाख

राजस्थान 4.95 लाख

महाराष्ट्र 3.92 लाख

गुजरात 3.26 लाख

झारखंड 1.40 लाख

दिल्ली 0.98 लाख

पंजाब 0.94 लाख

हरियाणा 0.86 लाख

उत्तराखंड 0.66 लाख

हिमाचल 0.56 लाख

टीकाकरण होने के कारण भी तीसरी लहर कम खतरनाक होगी

इस बीच दिल्‍ली स्थित एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि देश भर में हुए चौथे सीरो सर्वे के आंकड़ों को देखते हुए तीसरी लहर में कम मामले आने की संभावना है। उनका कहना था कि टीकाकरण होने के कारण भी तीसरी लहर कम खतरनाक होगी।

दूसरी लहर के दौरान अल्फा और डेल्टा वैरिएंट के कारण प्रतिदिन चार लाख से ज्यादा नए मामले आए थे जबकि तीसरी लहर में इसकी संभावना नहीं के बराबर है।

टीकाकरण का आंकड़ा 60 करोड़ के पार

कोविन प्लेटफार्म पर रात 12 बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक भारत ने कोरोना रोधी 60 करोड़ डोज लगाने के आंकड़े को पार कर लिया है। अब तक 60.28 करोड़ डोज लगाई हैं। इनमें 46.71 करोड़ पहली और 13.57 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। बुधवार को 79.43 लाख डोज लगाई गईं।

किशोरों के टीकाकरण को लेकर रोडमैप जल्‍द

इस बीच कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह जल्द ही टीकाकरण अभियान में जाइडस कैडिला की कोविड-19 रोधी वैक्सीन को शुरू करने के लिए एक बैठक आयोजित करेगा। इस बैठक में किशोरों के टीकाकरण को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा।

केंद्र ने राज्‍यों को दिया यह निर्देश

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि वे पांच सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूल शिक्षकों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने की कोशिश करें। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि इस महीने हर राज्य को योजना के अलावा दो करोड़ से ज़्यादा वैक्सीन की डोज़ उपलब्ध कराई जा रही हैं

 833 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!