Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि कुछ और रियायतों के साथ बढ़ाई जा सकती एक हफ्ते आगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2021, शनिवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि एक हफ्ते आगे बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, इस बार बाजार खोलने के लिए चार दिन निर्धारित किए जा सकते हैं। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा कि इसमें कर्फ्यू की अवधि और छूट के संबंध में भी फैसला लिया जा सकता है। वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि 22 जून को सुबह छह बजे समाप्त हो रही है। इस सप्ताह तीन दिन बाजार खोलने के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को दैनिक रूप में सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है। हालांकि, अब कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, लेकिन सरकार फिलवक्त कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। ऐसे में कर्फ्यू की अवधि को सप्ताहभर आगे बढ़ाया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार इस बार कोविड कर्फ्यू में बाजार को चार दिन खोला जा सकता है, लेकिन शापिंग माल, सिनेमाघर, होटल-रेस्टोरेंट आदि को खोलने की अनुमति देने से सरकार परहेज कर सकती है। उधर, सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, लेकिन यह और नीचे आए ये जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोविड से जनता की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। सभी पहलुओं पर विचार के बाद ही कर्फ्यू के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।

 853 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!