आम जनता को अपनी समस्याओं के लिए मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जून 2022, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान अधिकारियों की जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जनता की समस्याएं शीघ्रता से हल हों। मुख्यमंत्री ने रविवार को मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आम जनता को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए बार-बार मुख्यमंत्री तक न आना पड़े, यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की भावना के साथ सभी समस्याओं के समाधान के लिए संकल्पबद्ध है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों की एक-एक कर समस्याएं सुनीं। साथ ही अपने कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजा जाए।
विभागीय अधिकारियों को ये निर्देश भी दिए गए कि समस्याओं पर की गई कार्यवाही से मुख्यमंत्री कार्यालय को भी अवगत कराया जाए।
79 total views, 1 views today