Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘पोस्ट एंट्री क्वारंटाइन सेंटर’ : विदेश से मंगाए जाने वाले फल प्रजातियों के पौधे अब उत्तराखंड में होंगे क्वांरटाइन

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। विदेश से मंगाए जाने वाले फल प्रजातियों के पौधे अब उत्तराखंड में क्वांरटाइन होंगे। इसके लिए केंद्र सरकार की मदद से टिहरी जिले के मगरा में सौ करोड़ की लागत का देश का पहला ‘पोस्ट एंट्री क्वारंटाइन सेंटर’ बनाया जा रहा है।

यहां उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर राज्यों के लिए मंगाए जाने वाले शीतोष्ण जलवायु के पौधे सालभर तक क्वारंटाइन किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के रोग, कीट आदि का प्रकोप न होने की पुष्टि के बाद ही इन्हें राज्यों को भेजा जाएगा।

देश में शीतोष्ण जलवायु वाले राज्यों में विदेश से काफी संख्या में फल पौध मंगाई जाती है। रोपण से पहले यह सुनिश्चित करना अनिवार्य होता है कि संबंधित पौध रोग व कीट प्रकोप से मुक्त है।

हालांकि, आयातित पौधों को अलग-थलग (क्वारंटाइन) कर उनकी निगरानी को पुख्ता व्यवस्था न होने से इस नियम का पालन नहीं पा रहा है। परिणामस्वरूप, आयातित पौधों से अधिक फलोत्पादन और बेहतर क्वालिटी की मंशा परवान नहीं चढ़ पा रही है।

उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है। इस सबको देखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य में आयातित पौधों के लिए पोस्ट एंट्री क्वारंटाइन सेंटर बनाने का खाका खींचा।

इसके लिए मगरा स्थित उद्यान विभाग के राजकीय पौधालय का चयन हुआ और फिर केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया, जिसे मंजूरी भी मिल गई। निदेशक उद्यान डॉ० एचएस बावेजा के अनुसार राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड, राष्ट्रीय बीज निगम और उद्यान विभाग उत्तराखंड मिलकर यह सेंटर स्थापित करने जा रहे हैं।

दिसंबर तक तैयार होगा सेंटरउद्यान निदेशक के मुताबिक 18 हेक्टेयर क्षेत्र में बन रहा सेंटर दिसंबर तक अस्तित्व में आ जाएगा। यहां विदेश से मंगाए गए पौधों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि क्वारंटाइन सेंटर में आयातित पौधों से ग्राफ्टिंग, रूट स्टाक आदि के जरिए नई पौध भी तैयार की जाएगी।

तीन राज्यों ने मंगाए 10 लाख पौधे

डा. बावेजा ने बताया कि पौधे आयात करने के लिए वैश्विक निविदा हो चुकी हैं। विदेश से शीतोष्ण जलवायु वाले फलों की ऐसी प्रजातियां मंगाई जाएंगी, जो भारत में नहीं हैं। पहले चरण में अमेरिका और यूरोप से उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लिए सेब और अखरोट की 10 लाख पौध मंगाई जा रही है।

कृषि एवं कल्याण मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि औद्यानिकी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरकार गंभीरता से कदम बढ़ा रही है। आयातित पौधों के लिए मगरा में पोस्ट एंट्री क्वारंटाइन सेंटर भी इसी कड़ी का हिस्सा है, जो कि देश का पहला ऐसा सेंटर होगा। इसमें विदेश से मंगाए गए पौधों से नई पौध तैयार कर किसानों को वितरित की जाएगी।

 476 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!