Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

स्मार्ट सिटीज मिशन ‘AMRUT’ और ‘प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना’ की छठी वर्षगांठ आज मनाएगी केंद्र सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। केंद्र सरकार आज स्मार्ट सिटीज मिशन, AMRUT और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की छठी वर्षगांठ मनाएगी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय तीन परिवर्तनकारी शहरी मिशनों जैसे स्मार्ट सिटीज मिशन (SCM), AMRUT और प्रधान मंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के लॉन्च के 6 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इस सभी विकास योजनाओं को 25 जून, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था।

पिछले 6 वर्षों के दौरान शहरी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने का अनुमान कुल 12 लाख करोड़ रुपये के निवेश से लगाया जा सकता है। इससे पहले 2004-2014 के बीच की अवधि में इन योजनाओं पर सिर्फ 1.5 लाख करोड़ खर्च हुए थे। इन तीन मिशनों के तहत कार्यान्वित परियोजनाओं ने भारत के शहरी निवासियों के जीवन में प्रत्यक्ष परिवर्तन लाना शुरू कर दिया है।

मिशनों ने न केवल शहरी बुनियादी ढांचे का विकास किया है, चाहे वह बेहतर जल आपूर्ति, स्वच्छता, सभी के लिए आवास हो, बल्कि हमारे शहरों की योजना और प्रबंधन में डेटा, प्रौद्योगिकी और नवाचार के उपयोग में भी अग्रणी रहा है। इन मिशनों ने कोविड-19 महामारी के दौरान महामारी की अनिश्चितता का सामना कर रहे लोगों के जीवन में सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज का कार्यक्रम केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय (MoHUA) द्वारा कार्यान्वित की जा रही कुछ महत्वपूर्ण पहलों को उजागर करेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप एस पुरी करेंगे। दुर्गा शंकर मिश्रा, सचिव, आवास और शहरी मामलों ने केंद्र और राज्य सरकारों के सभी प्रमुख शहरी हितधारकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के प्रधान सचिव, शहरों के नगर आयुक्त, स्मार्ट शहरों के एमडी / सीईओ, नोडल एजेंसियां/मिशन निदेशालय, उनके अधिकारियों और टीम के सदस्यों, पेशेवरों, उद्योग प्रतिनिधियों, मीडिया और शिक्षाविदों के सदस्यों शामिल हैं।

 93 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!