Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

तेजस्वी ने उत्तराखंड में भरी चुनावी हुंकार, कैंट विधानसभा में जोगेंद्र पुंडीर ने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ किया ज़ोरदार स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 दिसम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचने पर कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जौली ग्रांट से बीजापुर गेस्ट हाउस तक रोड शो यात्रा के दौरान स्थानीय कार्यकर्त्ताओं ने कई जगह तेजस्वी सूर्या का जबरदस्त स्वागत किया गया।

कैंट विधानसभा से भाजपा के विधायक पद के मजबूत दावेदार और वरिष्ठ नेता जोगिंदर पुंडीर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी सूर्य का जोरदार स्वागत किया। जोगिंदर पुंडीर की अगुवाई में सुबह से ही कार्यकर्ता घंटाघर पर जमा हो गए थे। इस दौरान जोगिंदर पुंडीर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और उत्तराखंड में धामी सरकार दोबारा सत्ता में आए इसके लिए जी तोड़ मेहनत करने के लिए कहा। जोगेंद्र पुंडीर ने कहा भाजपा ही राज्य का विकास कर सकती है और आम आदमी के हितों के बारे में अच्छे से सोच सकती है। कांग्रेस का काम जनता को गुमराह करना और घपले घोटाले का करने रहा है। उन्होंने कहा तेजस्वी सूर्या के स्वागत में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब यह बताने के लिए काफी है कि उत्तराखंड के युवा भाजपा के साथ हैं और फिर दोबारा 60 से अधिक सीटों के साथ जीतकर भाजपा सत्ता में आ रही है।

भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। उनके स्वागत को युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं का हुजूम सा उमड़ पड़ा और झंडे हाथों में लिए हुए कार्यकर्त्ता काफी उत्साहित नजर आए। रोड शो में सैकड़ों बाइक और कार शामिल थीं। तेजस्वी ने युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद तेजस्वी सूर्या का यह पहला उत्तराखंड दौरा है, जिसके लिए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल कई दिनों से तैयारियां कर रहे थे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, सभी मंडल के अध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक की। शाम को भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी, संयोजक, सह संयोजक विभाग संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई।

21 दिसंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 7:00 बजे टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में मुख्यमंत्री-11 और भाजयुमो-11 के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। यहां से तेजस्वी सूर्य श्रीनगर गढ़वाल में युवाओं से संवाद करेंगे। वहां से लौटकर देहरादून के भानियावाला में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शाम को ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होंगे।

 129 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!