स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार का लिया संज्ञान : तत्काल जल निकासी करने के डीएम ने दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। आरकेडिया वार्ड-92 शिवलोक कॉलोनी जोहड़वाली बस्ती स्मिथनगर, मुख्य मार्ग पर जलभराव से हो रही समस्याओं के संबंध में स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए तथा अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंदवर्धन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में तत्काल जल निकासी करने के साथ ही फागिंग एवं दवाओं का छिड़काव करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा उक्त क्षेत्र में जल निकासी के साथ ही दवा का छिड़काव भी किया गया।
जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के किसी भी क्षेत्र से विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली, जलभराव अथवा आपदा से संबंधित सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आपदा राहत कार्यों में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
913 total views, 1 views today