उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ
कुछ ही पल में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री मोदी पहुँचे देहरादून

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2022, बुधवार, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी बुधवार दोपहर ढाई बजे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ कैबिनेट के कुछ सदस्यों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। शपथ ग्रहण समारोह देहरादून के परेड मैदान में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय नेता शामिल होंगे।
आज परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में आठ मंत्री शपथ लेंगे :
- सुबोध उनियाल
- सौरभ बहुगुणा
- रेखा आर्य
- चंदन रामदास
- सतपाल महाराज
- धन सिंह रावत
- गणेश जोशी
- प्रेमचंद अग्रवाल
307 total views, 1 views today