Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राजकीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, सेलाकुई का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मई 2021, सोमवार, देहरादून, (जि.सू.का.)। मा० सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल आर.के. खुलबे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून नेहा कुशवाहा द्वारा आज राजकीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, सेलाकुई देहरादून का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय में उपचाररत् मरीजों की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके लिए बैड्स, महिला पुरूषों के अलग-अलग वार्ड, मरीजों के खाने-पीने की व्यवस्था, मरीजों को मानसिक रूप से शान्ति देने हेतु म्यूजिकल थेरपी, मरीजों की देखभाल हेतु चिकित्सकों की उपलब्धता, कोविड-19 महामारी के चलते कोविड सेन्टर कक्ष, कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए अलग कक्ष एवं उपचार आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कई ऐसे मरीज हैं जो मानसिक रूप से काफी स्वस्थ हो चुके हैं, जिनका दवाईयों के माध्यम से घर पर ही उपचार हो सकता है, इसके लिए उचित कार्यवाही करने हेतु चिकित्सकों को कहा गया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में भर्ती मानसिक रूप से सक्षम व्यक्तियों के पुनर्वास हेतु प्रशासन से वार्ता की जाएगी तथा जो रोगी मानसिक रूप से अक्षम है उनके लिए गैर सरकारी संस्थाओं से वार्तालाप कर उचित स्थान पर भर्ती कराया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि चिकित्सालय में कक्षों की संख्या बढ़ाने के लिए भवन तैयार किए जा रहा हैं। इस दौरान माननीय सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल ने मानसिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा बनाई गयी नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए सेवायें) योजना 2015 के तहत् जानकारी दी गई।

 588 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!