Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एक बार फिर हरीश रावत पर साधा निशाना, कहा- “हरदा बिल्ली की सोच की राजनीति करते हैं”

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 फरवरी 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की आपाधापी से निबटने के बाद राजनीतिक दलों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर फिर से शुरू हो गया है। इस कड़ी में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहे हरीश रावत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रावत बिल्ली की सोच वाली राजनीति करते हैं। उनका एकला चलो का सिद्धांत ही उनके आड़े आ रहा है। हरदा के मुख्यमंत्री बनने या फिर घर बैठने संबंधी बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी।

कैबिनेट मंत्री उनियाल ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि रावत सुबह कुछ बोलते हैं और शाम को कुछ और। झूठ का बड़ा भंडार उनके चरित्र में है। वह यहीं नहीं रुके और कहा कि हरदा का बिल्ली वाला चरित्र है। बिल्ली की सोच रहती है कि घर में कोई रहे न रहे, वह रहे। इसी चरित्र की राजनीति हरदा करते हैं।

एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले लालकुआं से चुनाव जीतकर तो दिखाएं, बाकी बातें तो बाद की हैं। उनियाल ने कहा कि वह तो पिछले दो-तीन साल से हरदा को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह देते आ रहे हैं। ईश्वर ने रावत को सद्बुद्धि दे दी है कि अब उन्हें घर बैठ जाना चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा की नीति और राज्य में हुए विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। 10 मार्च को चुनाव परिणाम से यह साफ हो जाएगा कि भाजपा एक बार फिर अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

 298 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!