ITBP बस हादसे में घायल हुए चंपावत जिले के सूबेदार मेजर नंदन सिंह ने देर रात ली अंतिम सांस

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 अगस्त 2022, मंगलवार, लोहाघाट। बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए ITBP बस हादसे में चंपावत जिले के देवीधुरा पखोटी गाँव निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल उम्र 50 वर्ष घायल हो गए थे। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार रात 11 बजे इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम ली।
शहीद का पार्थिव शरीर विमान से पैतृक गाँव पहुँचेगा। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बीते दिनों वाहन दुर्घटना में उनके सिर, पेट और पैर में गंभीर चोट आई थी। उनका उपचार नगर के एम्स अस्पताल में चल रहा था।
अरुणाचल प्रदेश के चौथी बटालियन में तैनात नंदन सिंह डेढ़ माह पूर्व अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर गए हुए थे। बीते सोमवार की देर रात उनके शहीद होने की खबर मिलते उनके घर में लोगों का तांता लग गया। सूचना के बाद गाँव में कोहराम मचा है। बीते दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम के पास चंदनवाणी में हुए आइटीबीपी बस हादसे में पिथौरागढ़ के भुरमुनी गाँव निवासी जवान दिनेश सिंह बोहरा बलिदान हो गए थे।
शहीद जवान दिनेश बोहरा पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 16 किमी दूर स्थित भुरमुनी गांव के निवासी थे। आइटीबीपी की चौथी बटालियन में तैनात दिनेश वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी के लिए जम्मू कश्मीर में तैनात थे।
105 total views, 1 views today