Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“राज्य की बागडोर युवा नेतृत्व के हाथों में होने से युवाओं में जोश व उत्साह” : प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा मदन कौशिक

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अगस्त 2021, बुधवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि राज्य की बागडोर युवा नेतृत्व के हाथों में होने से युवाओं में जोश व उत्साह है। आगामी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा।

कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक माह का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। मुख्यमंत्री ने राज्य के चहुंमुखी विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है। सरकार अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद तक पहुंच रही है। मंत्री, विधायक और पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी क्षेत्रों में प्रवास कर आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कौशिक ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन-2022 के रोडमैप पर गंभीरता से आगे बढ़ रही है।

इस कड़ी में इसी माह कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्णकालिक स्वयंसेवक भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास व सेवा कार्यों की बदौलत जनता के बीच जाएगी।

कांग्रेस के चिंतन शिविर पर तंज कसते हुए कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए विपक्ष की भूमिका भी अदा नहीं की। कांग्रेस जहां विधानसभा में खामोश रही, वहीं जनता के बीच कार्य करने में पूरी तरह असफल रही।

कांग्रेस ने पूरा समय नेतृत्व की लड़ाई में व्यतीत किया और अब वह जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रपंच का उसे कोई लाभ नहीं होने वाला। कोरोनाकाल में कांग्रेस की हकीकत को जनता जान चुकी है। जब अन्य दल व सामाजिक संगठन सेवा कार्यों में लगे थे, तब कांग्रेस धरना-प्रदर्शन में मशगूल थी।

 773 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!