उत्तराखण्डताज़ा खबरें
राज्य आंदोलनकारी श्रीमती सुशीला बलूनी के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 दिसम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य आंदोलनकारी एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सुशीला बलूनी के नेतृत्व में विभिन्न राज्य आंदोलनकारियों ने भेंट की। उन्होंने आंदोलनकारियों की पेंशन में बढ़ोतरी करने के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया तथा राज्य आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी जितेंद्र अंथवाल, ओमी उनियाल, श्रीमती सरोज डिमरी तथा सूरवीर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।
204 total views, 1 views today