Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

पंजाब विधानसभा चुनाव में आज से स्‍टार वार शुरू, अमित शाह और प्रियंका गांधी की होंगी रैलियां

पंजाब विधानसभा चुनाव मेंं आज से स्टार वार शुरू हो गया है।। चुनाव में आज से बड़े केंद्रीय नेताओंं की रैलियां शुरू हो रही हैं। इससे पहले वर्चुअल रैलियां हाे रही थीं। आज भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्‍य में रैलियां करेंगे तो दूसरी तरु कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। अमित  शाह राज्‍य में दो स्‍थानों पर रैलियोंं को संबोधित करेंगे तो प्रियंका गांधी तीन जगहों पर रैलियां करेंगी।   इसके बाद भी नेताओं के दौरे जारी रहेंगे। 

प्रियंका का तीन जगह कार्यक्रम व अमित शाह दो जगह करेंगे रैली  

आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोटकपूरा व धूरी के गांव राजोमाजरा में रैली करेंगी और शाम को डेरा बस्सी में रोड शो करेंगी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी लुधियाना व पटियाला में दहाड़ेंगे। 14 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जालंधर के पीएपी में रैली करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी होशियारपुर व गुरदासपुर में प्रचार करेंगे। इसी दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पंजाब में कुछ दिनों के लिए डेरा डाल लेंगे। केजरीवाल शनिवार देर शाम अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंच गए। वह मतदान तक पंजाब में ही रहेंगे।

कल राहुल व प्रधानमंत्री मोदी की रैली, केजरीवाल अमृतसर पहुंचे, चुनाव तक पंजाब में ही रहेंगे

14 को ही हेमा मालिनी बठिंडा की मौड़ मंडी में प्रचार करेंगी जबकि 15 को अमित शाह बठिंडा में गरजेंगे। प्रधानमंत्री 14 से लेकर 17 फरवरी तक दोआबा, माझा और मालवा में तीन रैलियां करेंगे। उनकी पहली रैली में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर सिंह पहली बार मोदी के साथ मंच शेयर करेंगे।

पंजाब विधानसभा चुनाव में तीन दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रही भाजपा ने प्रचार के अंतिम चरण में अपने अभियान को ऊंचाई देने किए प्रधानमंत्री की तीन फिजिकल रैली आयोजित करने की रणनीति तय की गई है। इन तीनों रैलियों में विभिन्न हलकों के लोगों को वर्चुअल भी जोड़ा जाएगा। तीनों रैलियों के जरिए मोदी सौ से अधिक विधानसभा क्षेत्रो को संबोधित करेंगे।

 274 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!