
आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2023, बुधवार, दिल्ली-एनसीआर। श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है। दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक लड़की का शव मिला है। बताया जा रहा है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है। सूचना पर पहुँची पुलिस जाँच में जुटी है। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।
दिल्ली पुलिस ने शव के कई टुकड़े मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुँची है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। पुलिस को आज सुबह 9:15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस वहाँ पहुँची। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
10,149 total views, 1 views today