Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

कोविड की दूसरी लहर में की गयी बेहतरीन सेवाओं के लिए डॉ० विपुल कंडवाल व आरोग्यधाम अस्पताल की पूरी टीम हुई सम्मानित

  • राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में निजी क्षेत्र का बड़ा योगदान : धस्माना

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह देहरादून और उत्तराखंड के लोगों का सौभाग्य है कि डॉक्टर विपुल कंडवाल जैसे विशेषज्ञ सर्जन के नेतृत्व में काम करने वाली एक युवा डॉक्टरों व पैरामेडिकल तथा क्लिनिकल स्टाफ की प्रतिबद्ध टीम चकित्सा सेवा के लिए एक सुसज्जित हॉस्पिटल के साथ मिली है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2021, शनिवार, देहरादून। कोविड-19 की विनाशकारी दूसरी लहर में उत्तराखंड में व्यापक पैमाने पर हुए संक्रमण व उसके कारण हुई मौतों ने जब देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड को जखझोर के रख दिया था। उस समय आरोग्य धाम हॉस्पिटल के डॉ० विपुल कंडवाल व उनके हॉस्पिटल की डॉक्टरों, पैरामेडिकल, क्लिनिकल व अन्य नॉन क्लिनिकल स्टाफ ने जिस तरह से कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज उनकी देखरेख व सेवा की वह वास्तव में काबिले तारीफ है और समाज को ऐसे लोगों का सम्मान व प्रोत्साहन करना चाहिए। यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोग्यधाम हॉस्पिटल में देवभूमि ट्रस्ट द्वारा आयोजित सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अपने सम्बोधन में कही।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह देहरादून और उत्तराखंड के लोगों का सौभाग्य है कि डॉक्टर विपुल कंडवाल जैसे विशेषज्ञ सर्जन के नेतृत्व में काम करने वाली एक युवा डॉक्टरों व पैरामेडिकल तथा क्लिनिकल स्टाफ की प्रतिबद्ध टीम चकित्सा सेवा के लिए एक सुसज्जित हॉस्पिटल के साथ मिली है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में जहाँ निजी क्षेत्र के कई अस्पतालों की बहुत शिकायतें मिली वहीं आरोग्य धाम हॉस्पिटल की हर व्यक्ति ने इस बात की तारीफ करी कि मरीजों से अस्पताल में न तो दुर्व्यवहार हुआ और न ही कोई नाज़ायज़ पैसे लिए गए। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि यह तो उनका व्यक्तिगत तजुर्बा रहा कि जिस भी मरीज को उन्होंने आरोग्यधाम भेजा वो ठीक हो कर ही घर गया।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि डॉक्टर, नर्स, क्लिनिकल व पैरामेडिकल स्टाफ के भी घर वाले होते हैं और उनको भी अपनो की जान की चिंता होती है किंतु अपनी जान हथेली पर रख कर दूसरों की जान बचाने वाले महान होते हैं इसलिए हम आपको थैंक यू कहने आये हैं।उन्होंने शाल पहना कर व पुष्प गुच्छ दे कर डॉक्टर विपुल कंडवाल का अभिनंदन कर सम्मानित किया। धस्माना ने अस्पताल के 25 अन्य स्टाफ जिसमें डॉक्टर, क्लिनिकल,नर्सिंग,पैरामेडिकल स्टाफ को भी अंगवस्त्र पहना कर व मास्क, सैनिटाइजर, आक्सिमीटर, थर्मामीटर व पौष्टिक जूस की किट भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉक्टर विपुल कंडवाल ने वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना व देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सम्मान से उनका व इनकी टीम का उत्साहवर्धन हुआ व इस सम्मान से वे गौरवांवित भी महसूस कर रहे हिम कि उनके व उनकी टीम के द्वारा की गई सेवा से लोग संतुष्ट व खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रोत्साहन से उन्हें प्रेरणा भी मिलती है और अधिक सेवा करने की।

इस अवसर पर आरोग्यधाम के डॉ० विपुल कंडवाल, डॉक्टर डी.एस. बिष्ट, डॉ० तरुण,डॉ० स्वाति जगोत्रा, डॉक्टर संजय नैथानी, डॉ० प्रतीक बहुगुणा, नर्सिंग स्टाफ से विजय पैन्यूली, बबिता आर नेगी, विनोद जगूड़ी, पूनम रौथाण, अभिनव बिष्ट,आस्था बडूनि, हाउस कीपिंग के अशोक, कविता, शिव कुमार, प्रशासनिक के अंकित तिवारी, अभिषेक बलूनी, गौरव चौहान, योगेश सती, अजय कुमार व लक्ष्मी कठैत व सुरक्षा स्टाफ के राजेश मलेथा, राम सिंह, मुकेश आले व संगीता को अंग वस्त्र पहनाकर व किट दे कर सम्मानित किया।

महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गौतम सोनकर व उदय सिंह पंवार भी कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना के साथ रहे।

 235 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!