Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदिल्ली

दिल्ली में खोले गए 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल, इन दिशानिर्देश का करना होगा पालन

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2021, शनिवार, दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक सप्ताह के बाद शनिवार को फिर से 6 से 12वीं तक स्कूल खुल गए हैं। सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों में भी शनिवार सुबह छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बेहद कम है। शुक्रवार शाम को दिल्ली सरकार द्वारा स्कूलों के अचानक खोलने की जानकारी मिली, इससे छात्र और अभिभावक दोनों ही इस स्थिति के लिए तैयार नहीं थे। बताया जा रहा है कि सोमवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को खुलेंगे,  हालांकि इस दौरान स्कूलों को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर पूर्व की तरह स्कूल खोलने को लेकर कुछ दिशानिर्देश भी जारी किए हैं।

दिशानिर्देश

  • स्कूल आना छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों के विवेक पर होगा। कोरोना के  खतरे और प्रभाव के मद्देनजर  किसी भी अभिभावक को अपने बच्चे को स्कूल भेजने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
  • स्कूलों को आदेश जारी किया गया है कि वे उसी छात्र को स्कूल में प्रवेश की अनुमति देंगे, जो माता-पिता से लिखित में अनुमति पत्र लेकर आएगा।
  • पढ़ाई हाइब्रिड मोड में होगी। इसके मतलब स्कूल आने वाले बच्चे तो कक्षा में पढ़ेंगे, इसके साथ आनलाइन मोड में भी छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर सकेंगे। 
  •  स्कूलों में सिर्फ 50 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के साथ ही कक्षाएं लगेंगी। इससे ज्यादा बच्चों को एक बार में नहीं बुलाया जाएगा
  • स्कूलों का यह सुनिश्चित करेगा कि उसके सारे स्टाफ को वैक्सीन लग चुकी हो। इसमें शिक्षकों के अलावा स्कूल का अन्य स्टाफ भी शामिल होगा। नियमानुसार 98 फीसद को पहली डोज़ लग चुकी हो।
  • स्कूलों में कोविड- गाइडलाइन्स का पालन करना अनिवार्य है
  • फेस-मास्क लगाने के साथ शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।
  • स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करेगा कि सैनिटाइजर की उचित व्यवस्था हो।

इससे पहले दिल्ली में 9वीं से 12वीं कक्षा के स्कूल खोले गए थे। स्कूलों को कोविड गाइडलाइन्स का पालन कर संचालित किया जा रहा था, लेकिन वायु प्रदूषण के रेड जोन में जाने के चलते स्कूलों को बंद करना पड़ा था, ऐसा सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से चलते हुआ। वहीं, दिल्ली मेंन प्राइमरी स्तर के स्कूलों को 27 दिसंबर से खोलने का निर्देश जारी किया है।  शनिवार से राजधानी दिल्ली में स्कूल खुल गए हैं। शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत औपचारिक आदेश भी शुक्रवार शाम को ही जारी कर दिया। फिलहाल छठी से ऊपर की कक्षाएं ही चलेंगीं

 538 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!