उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ
उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य किया जायेगा : महाराज

[box type=”shadow” ]
[/box]
आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मार्च 2021, शुक्रवार, देहरादून। राजभवन में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में आज पहले नंबर पर सतपाल महाराज को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गयी।
शपथ ग्रहण करने के बाद प्रेस से मुखातिब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन “सब का साथ, सब का विकास, सब का विश्वास” को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ताकत के साथ कार्य किया जायेगा।
साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार।
905 total views, 1 views today