उत्तराखण्डताज़ा खबरें
जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट विस्तारीकरण के संबंध में जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 जून 2022, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट विस्तारीकरण के संबंध में जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून अपर सचिव यूकार्डा एवं उप जिलाधिकारी डोईवाला के साथ कैंप कार्यालय में बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एयरपोर्ट विस्तारीकरण के संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के संबंध में भारत सरकार की अपेक्षाओं/निर्देशों के क्रम में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी नीतिशमणी त्रिपाठी, अपर सचिव यूकार्डा जितेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी डोईवाला युक्ता मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।
152 total views, 1 views today