Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

CAA और NRC को लेकर प्रियंका ने कहा कांग्रेस सरकार आई तो हटा देंगे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर शुक्रवार को सुबह 10.20 बजे चार्टर विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं। प्रियंका के आगमन से पूर्व वाराणसी एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, वीरेंद्र सिंह व मेवालाल बागी, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल सहित अन्य नेता एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। प्रियंका गांधी के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्य टर्मिनल भवन में उनका स्वागत किया।

मंदिरों में दर्शन पूजन

रविदास मंदिर में दर्शन के बाद लोगों से मुलाकात कर उन्‍होंने काशी विश्‍वनाथ दरबार में भी हाजिरी लगाने के साथ दर्शन पूजन किया। वहीं इससे पूर्व प्रियंका गांधी पंचगंगा घाट स्थित श्री विद्यामठ पहुंचीं तो उन्‍होंने पूजा-अर्चना कर देश में शांति एवं समृद्धि की कामना की। बाबा दरबार में दर्शन पूजन से पूर्व उन्‍होंने विश्‍वनाथ धाम कारीडोर का भी जायजा लिया और क्षेत्र में चल रही तैयारियों के बाबत पदाधिकारियों से जानकारी भी हासिल की। बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद प्रियंका गांधी 1.50 बजे मंदिर से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। एयरपोर्ट पहुंचने पर दोपहर 2.30 बजे के बाद प्रियंका चार्टर विमान से जयपुर रवाना हो गईं।

लाेगों संग संवाद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को बनारस पहुंचीं तो राजघाट स्थित रविदास मंदिर में दर्शन पूजन कर श्रीमठ में बीएचयू के छात्रों व बजरडीहा के पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान आंदोलनकारी छात्रों और बजरडीहा के पीड़ितों ने सीएए और एनआरसी को काला कानून बताया, इस काले कानून को खत्म करने की मांग की तो प्रियंका ने सभी को भरोसा दिया कि कांग्रेसी सरकार आई तो यह दोनों कानून लागू नहीं होंगे। उन्होंने लोगों से आंदोलन की जानकारी ली और कहा कि बिना हिंसा गांधीवादी तरीके से विरोध होना चाहिए। प्रियंका गांधी के साथ पूर्व मंत्री राजीव शुक्ला और पूर्व विधायक अजय राय के साथ पूर्व सांसद राजेश मिश्रा समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

शहर में लोगों से की मुलाकात

एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उनके स्‍वागत में जमकर नारेबाजी की। उसके बाद 10.35 बजे प्रियंका गांधी सड़क मार्ग से शहर प्रस्थान कर गयीं। 11 बजे वह राजघाट पर रविदास मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं, यहां दर्शन पूजन के बाद उन्‍होंने प्रसाद भी ग्रहण किया। कांग्रेस महासचिव ने बनारस के संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में दर्शन किया तो मंदिर के पुजारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान उनहोंने कहा कि ‘सामाजिक उत्थान में संत शिरोमणि रविदास जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है’।

रविदास मंदिर में दर्शन के बाद नाव से श्री विद्यामठ पहुंचीं जहां पर वह सीएए के विरोध के दाैरान हिरासत में लिए गए लोगों, बीएचयू के छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत भी की। लोगों से मुलाकात के दौरान प्रियंका ने संपूर्णानंद संस्‍कृत विवि में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई के जीते हुए प्रत्‍याशियों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। लोगों से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर भी दर्शन के लिए ललिता घाट से एक बजे रवाना हो गईं। बाबा दरबार में दर्शन पूजन के बाद वहां से सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।

रास्‍ते में लोगों से की मुलाकात

हरहुआ और व्यासबाग में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की थाप पर जोरदार स्वागत किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओ की भीड़ को देखकर खुद प्रियंका ने अपने काफिले को धीमे करवा दिया। स्थानीय महाविद्यालय की छात्राओं को देखकर प्रियंका गांधी काफी प्रसन्न दिखीं और एक एक कर सभी कार्यकर्ताओं से मिली। वहीं इससे पूर्व प्रियंका ने कज्जाकपुरा में अचानक गाड़ी रोक कर स्‍थानीय लोगों से भी मुलाकात की।

विवादों का साया

दूसरी ओर प्रियंका के आगमन के दौरान दौरान राजघाट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्पात भी मचाया और दर्शनथियों को धक्का भी दिया, विवाद यहां तक पहुंचा कि कार्यकर्ताओं ने मौके पर रखी चौकी भी तोड़ डाली। इस दौरान कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने प्रियंका से मुलाकात को लेकर हंगामा किया। उन्‍होंने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनको प्रियंका से नही मिलने दिया है। विरोध स्‍वरुप अब वो कांग्रेस पार्टी छोड़ देंगी, इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वहीं नाव ओवरलोड होने के कारण प्रदेश अध्‍यक्ष अजय सिंह लल्लू गंगा में गिर गए मगर लोगों की सक्रियता से उनको तुरंत ही निकाल लिया गया। वहीं वापसी में पूर्व सांसद राजेश मिश्र प्रियंका गांधी के साथ एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन में जाना चाहते थे लेकिन पास न होने का हवाला देते हुए सीआईएसएफ के जवानों और अधिकारियों ने उनको रोक दिया। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की गई और आपस में खूब तू-तू मैं-मैं भी हुआ।

प्रियंका का दौरा तीन घंटे का

प्रियंका गांधी के साथ इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू और राजीव शुक्‍ला भी मौजूद रहे। इससे पूर्व सुबह 8.30 बजे प्रियंका नई दिल्‍ली एयरपोर्ट से रवाना होकर लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर वाराणसी पहुंचीं। यहां से गुलेरिया कोठी ठहरने के बाद 11.30 बजे बीएचयू जाएंगी। छात्रों से मुलाकात के बाद दोपहर एक बजे वह वापस एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। यहां से वह जयपुर एक कार्यक्रम के सिलसिले में विमान से रवाना हो जाएंगी।

प्रोटोकॉल में प्रियंका का दौरा

प्रियंका वाराणसी में लगभग तीन घंटे के अपने संक्षिप्‍त दौरे में राजघाट स्थित संत रविदास मंदिर भी गईं। दर्शन पूजन करने के बाद यहां से वह बोट से रामघाट स्थित गुलेरिया कोठी रवाना हो गईं। यहां पर वह नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जेल गए लोगों और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद भी किया। यहीं पर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जीतने वाले एनएसयूआइ के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनका हौसला भी उनहोंने बढाया। इसके अलावा वह बजरडीहा में पुलिस लाठी चार्ज के दौरान पीडित लोगों से मुलाकात कर संवेदना भी जताई। यहां से निकल कर श्रीकाशी विश्वनाथ व बाबा काल भैरव मंदिर में भी मत्था टेकने जाएंगी। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगी। हालांकि तय समय से लगभग बीस मिनट देरी से पहुंचीं प्रियंका तय समय से एक घंटे अधिक समय से बाबतपुर एयरपोर्ट की ओर दोपहर दो बजे रवाना हुईं।

पूर्वांचल के कांग्रेसियों का जमावड़ा

रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें वाराणसी सहित आसपास के जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होने के लिए बुलाए गए हैं। इसके अतिरिक्‍त भी संक्षिप्‍त दौरे में प्रियंका से अन्‍य कांग्रेसी मुलाकाल कर अपने क्षेत्रों में पार्टी की चल रही विभिन्‍न तैयारियों की जानकारी भी देंगे। प्रियंका के इस संक्षिप्‍त दौरे में पार्टी की ओर से पूर्वांचल का प्रतिनिधित्‍व करने की पूरी कोशिश की गई।

 70 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!