Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना वैक्सीनेशन की एक देश एक कीमत की माँग को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएगी राजस्थान सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2021, मंगलवार, जयपुर। कोरोना वैक्सीनेशन के मुद्दे को लेकर लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेर रही राजस्थान सरकार अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है। कोरोना वैक्सीनेशन की एक देश एक कीमत मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राज्य के महाधिवक्ता, वित्त व चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं। राज्य सरकार शुरू से ही आरोप लगाती रही है कि जो वैक्सीन केंद्र सरकार को 150 रुपये में मिल रही है, वही राज्यों को 300 रुपये में दी जा रही है। राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि सीरम इंस्टीट्यृट से खरीदी गई वैक्सीन पर केंद्र सरकार पांच प्रतिशत जीएसटी वसूल रही है। हर डोज पर केंद्र सरकार 15 रुपये का टैक्स ले रही है। राज्य सरकार ने 18 से 44 साल तक की उम्र के लोगों को टीका लगाने के लिए 3.75 करोड़ वैक्सीन डोज का ऑर्डर दिया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सीएम गहलोत ने कहा था कि अच्छा होता केंद्र सरकार ग्लोबल टेंडर निकालती और राज्यों को योजनाबद्ध वैक्सीन उपलब्ध करवाती, क्योंकि संपूर्ण वैक्सीनेशन से ही कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सकता है। देश के 11 राज्य वैक्सीन खरीदने को लेकर अलग-अलग टेंडर निकाल चुके हैं। इससे राज्यों को अलग-अलग कीमत पर वैक्सीन मिलेगी। अच्छा यह होता कि केंद्र सरकार ग्लोबल टेंडर निकालकर वैक्सीन खरीदती। गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार से फ्री वैक्सीनेशन की मांग की गई थी, वह नहीं मानी गई। उल्लेखनीय है कि वैक्सीनशन में एक देश एक कीमत की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पहले ही सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी। वहीं, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है।

 815 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!