Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

कोरोना संकट के बीच राजस्थान में और बढ़ी सख्ती, बेवजह घूमने पर क्वारंटीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मई 2021, मंगलवार, जयपुर। तेजी से फैलते कोरोना संक्रमण के बीच राजस्थान में सोमवार से नई गाइडलाइन लागू हो गई। रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के नाम से लागू नहीं गाइडलाइन के अनुसार, अब विवाह समारेाह में 31 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। इससे अधिक लोग एकत्रित होने पर एक लाख तक का जुर्माना वसूला जा सकेगा। विवाह समारोह के आयोजन की क्षेत्रीय उपखंड अधिकारी को सूचना देनी होगी। उपखंड अधिकारी के यहां विवाह समारोह में शामिल होने वालों की सूची भी पेश करनी होगी। पहले 50 लोग तक विवाह समारोह में शामिल हो सकते थे। बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर सख्ती होगी। सरकार ने तय किया है कि दोपहर 12 से सुबह पांच बजे तक बिना किसी काम के घूमते नजर आने वालों को 14 दिन तक क्वारंटाइन किया जाएगा।

अंतिम संस्कार में मात्र 20 ही लोग शामिल हो सकेंगे। पुलिस और जिला प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरतेगा। निजी वाहन एक से दूसरे जिले में नहीं जा सकेंगे। शुक्रवार रात से सोमवार सुबह छह बजे तक वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। आगामी 17 मई तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। आटा चक्की, किराना की दुकानें प्रतिदिन सुबह छह से 11 बजे तक खुल सकेंगी। दूध डेयरी सुबह छह से 11 और शाम पांच से सात बजे तक खुलेंगी। रेस्टोरेंट्स, बेकरी आदि नहीं खुलेंगी, लेकिन होम डिलीवरी की सुविधा रात आठ बजे तक मिल सकेगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर जाने वालों को टिकट दिखाने पर घर से बाहर निकलने की अनुमति होगी। राज्य के बाहर से आने वालों को 72 घंटे पूर्व कराई गई आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। वैक्सीनेशन के लिए लोगों को आने-जाने की सुविधा होगी। पेट्रोल पंपों पर निजी वाहनों को सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक ही पेट्रोल व डीजल उपलब्ध हो सकेगा। बसों में कुल क्षमता के 50 फीसद यात्री ही बैठ सकेंगे।

 84 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!