उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ
उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी लेंगे शपथ, साथ ही नए मंत्री भी लेंगे शपथ

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2022, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी शपथ ले रहे हैं। इसके साथ ही नए मंत्री भी उनके साथ शपथ लेंगे। उत्तराखंड कैबिनेट के नए चेहरों के रूप में कुछ के नाम सामने आ गए हैं।
जिसमें से 5 मंत्रियों के नाम कंफर्म हो चुके हैं। इनमें सितारगंज विधायक सौरभ बुहुगुणा, नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, मसूरी विधायक गणेश जोशी और बागेश्वर विधायक चंदनराम दास का नाम शामिल है।
बागेश्वर विधायक चंदनराम दास पहली बार मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं यह भी संभावना है कि शपथ ग्रहण के बाद आज शाम पांचवीं विधानसभा की धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हो सकती है।
126 total views, 1 views today