Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद रुद्रपुर आए पुष्कर सिंह धामी ने शहर में रैली के जरिये जनता व कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2021, शुक्रवार, रुद्रपुर। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद आए पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर शहर में रैली के जरिये जनता व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। जगह जगह सीएम का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लगी रही।

सीएम धामी आज देहरादून से हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट पर सुबह करीब 10 बजे लैंड किया। जहां पर पहले से ही मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा,किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल आदि ने सीएम का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद कार में काफिले के साथ नैनीताल हाईवे होते हुए गांधी पार्क पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 50 मिनट पर पहुंचे। जहां जनता व कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

अभिवादन रैली में चेहरा दिखाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लगी थी। यहां से सीएम धामी काफिले के साथ किच्छा रोड स्थित भाजपा कार्यालय जा रहे हैं।। जहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत करेंगे।इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ मिशन 2022 फतह करने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के आवास पर लंच करेंगे।

फिर अपराह्न 2:00 बजे कलक्ट्रेट में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद कलक्ट्रेट में एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे के बाद पन्त विवि स्थित गांधी हाल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे।

बैठक के बाद रात करीब सात बजे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधिमंडल की समस्याएं सुनेंगे। अभिवादन रैली में जिला प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, रुद्रपुर विधायक राजेश शुक्ला, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, पूर्व सांसद बलराज पासी आदि शामिल हैं।

 800 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!