Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित तीन सदस्यीय पैनल से मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में जारी कलह को खत्म करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित तीन सदस्यीय पैनल मंगलवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से दिल्ली में मुलाकात करेगा। इस दौरान कैप्टन की ओर से उठाए गए कुछ बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के बागी नेता नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन के बीच विवाद सुलझाने के लिए पार्टी ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई थी। कमेटी ने पंजाब के मंत्रियों और विधायकों से कई दौर की मुलाकात के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपने के बाद पैनल के सदस्यों के साथ यह उनकी पहली बैठक होगी। एआइसीसी पैनल में मल्लिकार्जुन खड़गे, जेपी अग्रवाल और हरीश रावत शामिल हैं। अपनी रिपोर्ट सौंपने के पैनल दो बार राहुल गांधी से मिल चुका है। राहुल गांधी भी पंजाब के मंत्रियों और विधायकों से लगातार मिल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को कई मंत्रियों और विधायकों से बात की थी और यह क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने रविवार को बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न मुद्दों का स्वीकार्य समाधान खोजना है। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के अनुसार, अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रिपोर्ट के कुछ बिंदुओं पर चर्चा करने में रुचि व्यक्त की है और समिति पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उन पर चर्चा करेगी। इससे पहले जून के पहले हफ्ते में मुख्यमंत्री ने समिति के सामने तीन घंटे तकअपना पक्ष रखा था। सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं, लेकिन पार्टी आलाकमान ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी चाहती थीं कि समिति एक ऐसा फॉर्मूला लाए जो सभी नेताओं को स्वीकार्य हो। इसमें सबसे अहम फैसला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का है।

नवजोत सिंह सिद्धू के ‘दो परिवारों द्वारा पंजाब में फायदा उठाने’ वाली टिप्पणियों के बारे में हरीश रावत ने कहा कि पार्टी प्रासंगिक जानकारी प्राप्त करने के बाद उनके बयान का आकलन करेगी। उन्होंने कहा, ‘जब मामला कांग्रेस अध्यक्ष के सामने है, तो अखबारों के जरिए कुछ भी कहना ठीक नहीं है।’ राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में कांग्रेस के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण हो गया है कि वह पार्टी की पंजाब इकाई में चल रही गुटबाजी को खत्म करने का जल्द समाधान खोजे।

 112 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!