Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
देश

कैलाखान स्थित पिगरी क्षेत्र में करीब 3 एकड़ रक्षा भूमि में वाहन पार्किंग का प्रस्ताव

  • केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने कैलाखान स्थित पिगरी क्षेत्र में करीब 3 एकड़ रक्षा भूमि में वाहन पार्किंग के प्रस्ताव के सम्बन्ध में अपने अधीनस्थ अधिकारियों से रिपोर्ट देने को कहा है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अगस्त 2021, सोमवार, नैनीताल (सूचना)। नैनीताल में पर्यटन सीजन में पार्किंग की गम्भीर समस्या के समाधान के लिये केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने कैलाखान स्थित पिगरी क्षेत्र में करीब 3 एकड़ रक्षा भूमि में वाहन पार्किंग के प्रस्ताव के सम्बन्ध में अपने अधीनस्थ अधिकारियों से रिपोर्ट देने को कहा है। साथ ही उन्होंने शीघ्र इस सम्बंध में रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक करने का भी निर्णय लिया है ।

केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिलने दिल्ली गए नैनीताल होटल एव रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता में उन्होंने होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा नैनीताल के पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने सम्बन्धी सुझावों को गम्भीरता से सुना। होटल एसोसिएशन ने उन्हें नैनीताल में पर्यटन सीजन के समय वाहन पार्किंग की समस्या को देखते हुए कैलाखान के समीप स्थित पिगरी क्षेत्र में रक्षा सम्पदा विभाग की भूमि में वाहन पार्किंग बनाये जाने व मल्लीताल 08 एकड़ शत्रु सम्पत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को राज्य सरकार को हस्तांतरित करने के सम्बंध में ज्ञापन दिया।

होटल एसोसिएशन ने कहा कि पिगरी क्षेत्र जो कि रक्षा सम्पदा विभाग बरेली के अधीन है, में पार्किंग बनाये जाने हेतु इस भूमि को बी-4 श्रेणी से सी श्रेणी में परिवर्तित कर इसे छावनी परिषद नैनीताल को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव रक्षा सम्पदा विभाग बरेली द्वारा प्रधान निदेशालय रक्षा सम्पदा विभाग लखनऊ को भेजा गया है। इस प्रस्ताव के क्रम में यदि यह भूमि छावनी परिषद नैनीताल के प्रबंधन में आती है तो इसे पार्किंग हेतु उपयोग में लाया जा सकता है। इस दौरान होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत भी किया ।

इस सम्बंध में केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि वे इस प्रस्ताव पर गम्भीरता पूर्वक विचार करेंगे और जल्दी ही इसके सुखद परिणाम दिखेंगे। अजय भट्ट ने इस सम्बंध में शीघ्र विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने का भी आश्वासन दिया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री से मिले होटल एसोसिएशन के शिष्टमंडल में अध्यक्ष दिनेश साह, महासचिव वेद साह,उपाध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल थे ।

 875 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!