Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘मिशन-2022’ : उत्तराखंड का दौरा करेंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जुलाई 2021, गुरुवार, देहरादून। ‘मिशन-2022’ की तैयारियों में जुटी भाजपा के अभियान को धार देने के लिए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी सक्रिय हो गया है। इस कड़ी में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं है। पार्टी के सामने वर्ष 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। तब भाजपा ने विधानसभा की 70 में से 57 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इस बीच सियासी नजरिये से परिस्थितियां बदली हैं। प्रदेश सरकार में दो बार नेतृत्व परिवर्तन हो चुका है, जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भी बदला गया है। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कौशल की परीक्षा भी होनी है। साथ ही जनता की चौखट पर जाने के दौरान भाजपा को सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के सवालों से भी दो-चार होना पड़ सकता है।

इस सबके मद्देनजर चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ा रही है। पार्टी ने फिलवक्त दिसंबर तक के कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रियों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के जिलों के प्रवास निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और वह विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने की कवायद में जुट गया है।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के उत्तराखंड में कार्यक्रम निर्धारित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा अध्यक्ष के दौरे संभावित हैं। अभी तिथियां तय नहीं हैं, लेकिन पहले राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष और उनके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

 178 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!