Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी और रक्षा मंत्री अजय भट्ट से फोन पर बात कर उत्तराखंड में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अक्टूबर 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से फोन पर बात कर उत्तराखंड में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि राहत कार्यों के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भी सक्रिय करने के निर्देश दे दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मंगलवार सुबह दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिए जाने के प्रति आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर नुकसान हुआ है। शासन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्‍होंने प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों और जिलाधिकारियों से अपडेट दी। सीएम ने राहत और बचाव कार्यों के संबंध मे जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में बारिश ने लील ली छ: जिंदगी

रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश ने उत्तराखंड के पौड़ी और चंपावत जिले में छह जिंदगी लील लीं। पौड़ी में नेपाली मजदूरों की झोपड़ी पर और चंपावत में एक आवासीय मकान पर पहाड़ी से मलबा आ गिरा। पौड़ी में मां-बेटी समेत तीन व चंपावत में मां-बेटे मलबे में जिंदा दफन हो गए। जबकि, दो अन्य चोटिल हो गए। चंपावत में एक अन्य घटना में झोपड़ी के ऊपर पेड़ गिरने से उसमें रह रहे बुजुर्ग की दबकर मौत हो गई।

हरिद्वार में गंगा का जलस्‍तर बढ़ा

पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को गंगा का जलस्तर काफी ज्यादा हो गया है। कांगड़ी गांव के ग्रामीण बढ़े गंगा के जलस्तर से सहमे हैं। कांगड़ी गांव, सिद्ध सोत्र नाला और गांव के बीच चार फिट की ढांग बची है। ग्रामीण जिला प्रशासन पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगा रहे हैं।

 441 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!