अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग कुसुम कंडवाल ने विकास भवन सभागार नई टिहरी में की प्रेस-वार्ता

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 फ़रवरी 2023, बुधवार, टिहरी। अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग कुसुम कंडवाल द्वारा आज विकास भवन सभागार नई टिहरी में प्रेस से वार्ता की गई।
प्रेस से मुखातिब होते हुए अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं के हितों में नई महिला नीति बनाई जाएगी। आयोग महिलाओं को लेकर अलग-अलग तरह से काम कर रहा है, प्रत्येक जिले में गाँव-गाँव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रहा है। नई महिला नीति के संबंध में महिला थाना, महिला डेस्क, हेल्पलाइन आदि के साथ देहरादून में कार्यशाला कर चर्चा की गयी। नई महिला नीति से पहाड़ और मैदान क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं का समाधान होगा और महिलायें सशक्त होंगी।
उन्होंने कहा कि एकल महिला और थर्ड जेंडर पर भी आयोग काम कर रहा है। महिलायें पुलिस को मित्र समझें और महिलायें सहज होकर पुलिस से मिल सके, इसके पुलिस भी महिलाओं की समस्याओं को समझे, वे इधर-उधर भटके नही, उनके साथ सद्भावनापूर्ण व्यवहार करे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत एवं सशक्त बनाने में मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी की भी अच्छी सोच है।
इससे पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल द्वारा महिला कैदियों को लेकर नई टिहरी में जेल में जाकर निरीक्षण किया गया। वहीं मंगलवार को उनके द्वारा नगर पंचायत लम्बगांव टिहरी में जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग कर महिलाओं की समस्याओं को सुना।
इस मौके पर जिला प्रोबेेशन अधिकारी बबीता शाह, सीडब्लूसी सदस्य एल.पी. उनियाल, बाल संरक्षण इकाई से विनीता उनियाल सहित सुखदेव बहुगुणा, वकार अहमद आदि मौजूद रहे।
129 total views, 1 views today