Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

राजस्थान दिवस पर (30 मार्च) के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को दी शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को राजस्थान दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट करके कहा कि राजस्थान दिवस पर देशवासियों, विशेषकर राजस्थान के लोगों को बधाई। प्रकृति एवं लोकजीवन की बहुरंगी शोभा से युक्त राजस्थान के लोगों ने उल्लास व अतिथि सत्कार की परंपरा को संजोया है। वीर गाथाओं की इस भूमि ने अनेक सफल उद्यमियों को भी जन्म दिया है। राज्य के स्वर्णिम भविष्य हेतु शुभकामनायें। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा कि अपनी समृद्ध संस्कृति और वैभवशाली विरासत के लिए विख्यात राजस्थान के सभी भाइयों और बहनों को राजस्थान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनायें। उपराष्ट्रपति एम, वेंकैया नायडू ने ट्वीट करके राजस्थान के लोगों की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के स्थापना दिवस पर प्रदेश वासियों को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश की शौर्य परम्परा ने देश के इतिहास को समृद्ध किया है, यहां की रंग बिरंगी संस्कृति, वास्तु वैभव देश की सांस्कृतिक विरासत को गौरवशाली बनाते हैं। देश की प्रगति में प्रदेश के पुरुषार्थी नागरिकों का योगदान अभिनंदनीय रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को मेरी हार्दिक बधाई।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट करके कहा कि त्याग और बलिदान की भूमि आज के दिन ही उस भारत का अटूट हिस्सा बनी थी जो सदा के लिए स्वतंत्र और संप्रभु हुआ।  राजस्थान स्थापना दिवस की अप्रतिम बधाई एवं शुभकामनायें ! जय-जय राजस्थान! लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट करके कहा कि सोने री धरती जठै चांदी रो आसमान। रंगरंगीलो रस भरियो। म्हारो प्यारो राजस्थान। राजस्थान दिवस पर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनायें। मरुधरा का कण-कण वीरता-भक्ति-सेवा की गौरव-गाथा कहता है। देश की प्रगति में राजस्थान का अग्रणी योगदान है। प्रार्थना है कि यह स्वर्णिम यात्रा सदैव जारी रहे।

 74 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!