Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से शिष्टाचार मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2021, शुक्रवार, देहरादून। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा द्वारा उत्तराखण्ड महिला आयोग और पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ बीजापुर गेस्ट हाउस में बैठक ली जिसमें उन्होंने राज्य में वर्ष भर में महिलाओं से संबंधित दर्ज हुए शिकायतों की जानकारी ली जिसमें पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि कुल दर्ज शिकायतों में लगभग 25% शिकायत महिलाओं द्वारा पूरे उत्तराखण्ड में दर्ज करवाई गयी है, जिन पर त्वरित कार्यवाही भी की जाती रही है।

निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि सभी थानों में महिलाओं की सुगमता के लिए हमने 3 या 4 महिला पुलिसर्मियों को अनिवार्य रूप से रखा है जिससे कि क्षेत्रीय महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज करवाने में कोई परेशानी न हो।

रेखा शर्मा द्वारा पुलिस महानिदेशक को निर्देशित किया गया कि पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे महिला सशक्तिकरण संबंधी प्रत्येक कार्यक्रम की जानकारी को उत्तराखण्ड महिला आयोग के साथ साझा कीजिये और उन्हें हर स्तर पर अपने कार्यक्रमों में रहने के लिए आमंत्रित कीजिये जिससे आपको ही मदद मिलेगी।

अशोक कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि आप आयोग उत्तराखण्ड महिला आयोग के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक में प्रतिभाग कीजिये और व्यवस्था को इतना सुदृढ़ कीजिये कि पदाधिकारी जनता की शिकायतें आप तक आसानी से पहुँचा सकें।

राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने बताया कि मेरे क्षेत्र में पुलिस विभाग के सभी कर्मियों द्वारा मुझे पूर्ण सहयोग मिलता है। साथ में एस०पी० शहरी हरिद्वार कमलेश उपाध्याय, एस०पी० शहरी देहरादून सरिता डोभाल, श्वेता चौबे जी समेत सभी अधिकारि उपस्थित रहे

बैठक के बाद रेखा शर्मा शिष्टाचार मुलाकात करने महामहिम राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने राजभवन पहुँची जहाँ पर उत्तराखण्ड में महिलाओं की स्थिति को मजबूती को लेकर आपसी चर्चा हुई और आयोग द्वारा उत्तराखण्ड में किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गयी। साथ में उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विजया बड़थ्वाल, उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा और पुष्पा पासवान भी उपस्थित रहे।

 181 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!