Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्ड

देवभूमि उत्तराखंड को प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा के केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अगस्त 2022, बुधवार, देहरादून।  प्राचीन भारतीय ग्रंथों और पुराणों में केदारखंड के रूप में वर्णित देवभूमि उत्तराखंड को प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा के केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। भाजपा की पुष्कर सिंह धामी सरकार प्रदेश की दूसरी राजकीय भाषा संस्कृत के गौरव को पुनर्स्थापित करने का बीड़ा उठाने जा रही है।

प्राचीन भारतीय संस्कृति के होंगे दर्शन

प्रत्येक जिले में एक-एक संस्कृत ग्राम घोषित किए जाएंगे। वेद, पुराण एवं उपनिषदों की ऋचाएं गांवों में गूंजेंगी। चयनित संस्कृत ग्रामों में प्राचीन भारतीय संस्कृति के दर्शन होंगे। संस्कृत भाषा के महापुरुषों एवं विद्वानों के जन्म दिवस पर संस्कृत महोत्सव आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश में अब तक की भाजपा सरकारें संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन देने को सजग रही हैं। संस्कृत को प्रदेश की दूसरी राजकीय भाषा का दर्जा दिया जा चुका है। अब धामी सरकार संस्कृत के विकास की व्यापक रूपरेखा बना रही है। इसके माध्यम से संस्कृत के गौरव को पुन: प्राप्त किया जाएगा।

संस्कृत शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने बताया कि संस्कृत भारतीय दर्शन और ज्ञान परंपरा का आधार रहा है। इसे महत्व नहीं मिलने से नई पीढ़ी को प्राचीन ज्ञान परंपरा से जुड़ नहीं सकी है। उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रत्येक जिले में एक-एक संस्कृत ग्राम घोषित किए जाएंगे।

पर्यटक करेंगे भारतीय संस्कृति का दर्शन

उन्होंने बताया कि चयनित संस्कृत ग्रामों में संस्कृत भाषा के संवर्द्धन, वेद, पुराणों, उपनिषदों के रूप में भारतीय ज्ञान परंपरा को प्रतिष्ठित किया जाएगा। इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटक इन ग्रामों में भारतीय संस्कृति के दर्शन कर सकेंगे। अभी चमोली के किमोठा और अल्मोड़ा के भंतोला संस्कृत ग्राम घोषित हैं।

इसके साथ ही संस्कृत शिक्षकों और महाविद्यालयों की दशा सुधारी जाएगी। संस्कृत शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी आठ अगस्त से प्रदेशभर में संस्कृत सप्ताह मनाया जाएगा। राजभवन से इसे प्रारंभ किया जाएगा। संस्कृत शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

संस्कृत शिक्षा विनियम बनते ही होगी सीधी भर्ती

उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में प्रबंधकीय व्यवस्था और राजकीय संस्कृत विद्यालयों में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के 250 से अधिक पद रिक्त हैं। इन पदों को भरने के लिए उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विनियम को अंतिम रूप दिया जा चुका है।

मंत्रिमंडल की स्वीकृति के बाद विनियम लागू किए जाएंगे, ताकि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो सके। नियमित नियुक्ति होने तक प्रतिनियुक्ति और आउटसोर्सिंग से पदों को भरने को कहा गया है, ताकि पठन-पाठन प्रभावित न हो।

 203 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!