Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

हनुमान मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की

  • अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर में पीएसी बल मुस्तैद की गई है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 अगस्त 2021, सोमवार, लखनऊ। अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। एसीपी अलीगंज अखिलेश कुमार सिंह के मुताबिक, मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी राकेश दीक्षित की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने, वैमनस्यता फैलाने, शांति भंग प्रभावित करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। धमकी भरा पत्र भेजने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से लखनऊ पुलिस ने धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिए हैं। अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर में पीएसी बल मुस्तैद की गई है। रविवार को सुरक्षाकर्मी मंदिर परिसर में मार्च करते देखे गए।

मनकामेश्वर मंदिर में भी पुलिस बल तैनात की गई है। सावन के दूसरे सोमवार को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। मंदिरों में आने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, रविवार को डाक विभाग बंद होने के कारण पुलिस यह पता नहीं लगा सकी कि किसने पत्र भेजे थे। एटीएस की टीम दुबग्गा से पकड़े गए अलकायदा माड्यूल के आतंकी मिनहाज और उसके साथी मसीरुद्दीन से उनके अन्य मददगारों के बारे में जानकारी कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे पत्र के पीछे आतंकी संगठनों के लिए काम करने वाले स्लीपर सेल की भूमिका से इंकार नहीं कर रही हैं। पत्र भेजने वाले ने दोनों आतंकियों को छोडऩे की मांग की है और ऐसा नहीं करने पर 15 अगस्त को परिणाम भूगतने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर हसनगंज यशकांत सिंह के मुताबिक मनकामेश्वर मंदिर प्रशासन की ओर से कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद एफआइआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से पीएसी व पुलिस की टीम वहां तैनात की गई है।

छानबीन में पता चला है कि मंदिरों में धमकी भरे पत्र त्रिवेणीनगर स्थित डाकघर से भेजे गए हैं। पत्र में हाल में गिरफ्तार किए गए मुजाहिदों को रिहा करने की मांग की गई है। धमकी भरे पत्र में आरएसएस कार्यालय और वहां के कुछ बड़े पदाधिकारियों को उड़ाने का जिक्र है। खुफिया एजेंसियों ने डाक घर व उसके आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाले हैं। पिछले कुछ दिनों में डाक घर आने वाले लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। इसके साथ ही जोगिंदर सिंह और इंतजार नाम के व्यक्ति के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 181 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!