Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं पर आज हो सकता है अहम फैसला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई अहम बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अप्रैल 2021, बुधवार, नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित या रद्द किये जाने की लगातार बढ़ती जा रही मांग और सोशल मीडिया पर ट्रेंड के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 14 अप्रैल 2021 को थोड़ी देर में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, शिक्षा सचिव और सीबीएसई बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक बैठक करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की आज होने वाली इस बैठक के बाद सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर हो रही मांग पर सरकार की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

पूरे देश में फिर से बढ़ रहे कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों और रोकथाम के लिए विभिन्न राज्यों में लगाये जा रहे प्रतिबंधों को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित या रद्द किये जाने की मांग बढ़ती जा रही है। जहां एक ओर कुछ राज्यों ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश राज्य सरकार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दो हफ्ते के पूर्ण लॉकडाउन के निर्देश मंगलवार को दिये गये हैं। इस क्रम में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के साथ-साथ पैरेंट्स और टीचर्स द्वारा भी सीबीएसई की परीक्षाओं को रद्द किये जाने की मांग की जा रही है और मूल्यांकन के लिए वैकल्पिक मोड की मांग की जा रही है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किये जाने की मांग विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री कर चुके हैं। महाराष्ट्र में 10वीं, 11वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के स्थगित किये जाने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित किये जाने की मांग पहले ही जा चुकी है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द किये जाने और इंटर्नल एसेसमेंट या ऑनलाइन एग्जाम के माध्यन से मूल्यांकन करते हुए परिणाम घोषित करने की मांग की। इसी प्रकार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग केंद्र सरकार और सीबीएसई से की है। हालांकि, एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित किये जाने को लेकर फैसला किया जाना अभी बाकी है। इनके अतिरिक्त विपक्षी दलों नेताओं ने भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किये जाने की मांग की है।

स्टूडेंट्स, पैरेंट्स और टीचर्स के साथ-साथ कई एग्जाम एक्सपर्ट्स, शिक्षाविदों द्वारा भी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को टालने या रद्द करने के सुझाव दिये जा रहे हैं। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं सीबीएसई के सूत्रों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर प्रकाशित विभिन्न मीडिया खबरों के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द किये जाने की संभावना काफी कम है। हालांकि, मंत्रालय और बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित किये जाने पर विचार किया जा सकता है।

 95 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!