Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक आज, शामिल होंगे सभी मंत्री, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्यक्षता

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। इसका आयोजन आज शाम पांच बजे ऑनलाइन ही किया जाएगा। कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच हो रही इस बैठक में देश में मौजूदा हालात पर चर्चा की संभावना है।

इसके अलावा मोदी कैबिनेट में नए चेहरों के शामिल होने को लेकर भी विचार-विमर्श की संभावना जताई जा रही है। वर्चुअली आयोजित होने वाले इस बैठक में कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री शामिल होंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कुछ मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा किए जाने की संभावना है।

बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री के आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसके अलावा आज सुबह 11 बजे संसद के मानसून सत्र के संचालन संबंधित मुद्दे पर भी कैबिनेट की बैठक हो सकती है।

इसके बाद आज शाम प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक करेंगे। आमतौर पर मंत्रिपरिषद की बैठक हर दो-तीन माह के अंतराल पर अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की जाती है लेकिन इस बार यह जल्दी हो रही है।

राजनीतिक प्रेक्षकों और भाजपा के आंतरिक सूत्र आज की इस मंत्रिपरिषद की बैठक को अहम मान रहे हैं। इस बैठक में सड़क एवं परिवहन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन एवं दूरसंचार मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा हो सकती है।

यह बैठक कैबिनेट और राज्य स्तर के मंत्रियों की विभिन्न समूहों में उनके संबंधित मंत्रालयों के प्रदर्शन की समीक्षा के लिए हुई बैठकों के एक सप्ताह बाद होने जा रही है।

माना जा रहा है कि 19 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार कर लिया जाएगा। मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा खूब हो रही है।

मोदी सरकार में फिलहाल 60 मंत्री हैं और इनकी संख्या 79 तक जा सकती है।

ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातों और चर्चा की इस कवायद के बीच कैबिनेट विस्तार की हलचल तेज हो गई है।

 93 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!