उत्तराखण्डताज़ा खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के वरदायिनी मंदिर परिसर में 100 फीट ऊँचाई का तिरंगा फहराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 नवम्बर 2021, शनिवार, पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊँचाई का तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ श्रीमती चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगर पालिका राजेद्र रावत, आयुक्त कुमाऊँ सुशील कुमार, आईजी निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह मौजूद थे।
190 total views, 2 views today