Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों को फिलहाल 2 माह तक नहीं देना होगा टोल टैक्स

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर के बीच दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर वाहन खूब फर्राटा भर रहे हैं। अब इसे टोल फ्री होने का असर कहें या सुगम रास्ता, लेकिन यह हकीकत है अब दिल्ली और मेरठ के बीच वाहनों का आवागमन तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते मेरठ रोड का ट्रैफिक घटकर आधा रह गया है। ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर (एएनपीआर) का एक महीने तक चला ट्रायल खत्म हो गया है। कहा जा रहा है कि अगले 2 महीने तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर फिलहाल वाहन चालकों को टोल टैक्स नहीं देना होगा। यहां पर पता दें कि एनएचएआइ द्वारा टोल दरों का निर्धारण नहीं किया गया है। चिपियाना आरओबी का निर्माण पूरा होने में भी दो महीने का समय लग सकता है। ऐसे में मई और जून में भी इस एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली की संभावनाएं कम ही हैं।

वहीं, ट्रायल की रिपोर्ट के अनुसार एक अप्रैल को वाहनों के लिए खोले गए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर विगत पैंतीस दिनों में 55 लाख वाहनों का आवागमन हुआ है। आटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर सिस्टम के जरिए ट्रेस किए गए वाहनों का पूरा विवरण कंट्रोल रूम को मिल गया है। यह विवरण टोल दरों का निर्धारण होने के साथ ही फास्टैग के जरिए टोल वसूली में सहायक होगा। एनएचएआइ द्वारा टोल वसूली का ट्रायल करने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत जीरो टोल कटने का संदेश संबंधित वाहन चालक के मोबाइल पर आएगा। एक्सप्रेस-वे पर सबसे अधिक वाहनों का दिल्ली से मेरठ की ओर जाना हो रहा है। शुरू में एक लाख,बाद में डेढ़ लाख और विगत दस दिनों से दो लाख वाहन रोज दौड़ रहे हैं।

डासना से पहले बनाए गए अत्याधुनिक टोल प्लाजा का विधिवत काम चल रहा है। निजी कंपनी को टोल वसूली का अस्थायी ठेका भी दे दिया गया है। टोल वसूली को छोड़कर रोज दो लाख वाहनों को ट्रेक किया जा रहा है। पता चला है कि दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या अधिक है।

मुदित गर्ग (परियोजना निदेशक एनएचएआइ) का कहना है कि एक अप्रैल तक करीब 55 लाख वाहनों का आवागमन हुआ है। एक-एक वाहन को सीसीटीवी के जरिए ट्रैक किया गया है। वाहनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। अगले दो महीने तक टोल वसूली की संभावनाएं कम हैं। टोल दरों के निर्धारण की तैयारी की जा रही है।

 127 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!