महाराष्ट्र के बदलापुर में एक कैमिकल फैक्टरी में गैस का रिसाव, अफरातफरी का माहौल, लोगों को सांस लेने में परेशानी

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जून 2021, शुक्रवार, मुंबई। महाराष्ट्र के बदलापुर में वीरवार रात एक कैमिकल फैक्टरी में गैस रिसाव के कारण अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। ये घटना वीरवार रात 10 बजकर 22 मिनट पर हुई थी। गैस रिसाव होने से वहां रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई, रात करीब 11 बजकर 24 मिनट पर गैस रिसाव पर काबू पा लिया गया। ठाणे नगर निगम के अनुसार अब स्थिति नियंत्रण में हैं इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय काफी संख्या में लोग फैक्टरी में काम कर रहे थे कि तभी अचानक उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। बाद में पता चला कि पास कैमिकल फैक्टरी में गैस लीक हो रही है। यह घटना एक डॉग फूड कंपनी में सल्फ्यूरिक एसिड और बेंज़िल एसिड के बीच रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुई थी। इससे निकले धुएं की वजह से पूरा वातावरण धुंधला हो गया था। घटना के तुरंत बाद ही बदलापुर दमकल कर्मियों को इसकी जानकारी दी गई। रात करीब साढ़े 11 बजे तक इस घटना पर काबू पाया लिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र से गैस रिसाव की खबरें आती रही हैं।
864 total views, 1 views today