Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

पर्युषण पर्व के उत्तम क्षमा के प्रथम दिन सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से की पूजा अर्चना

[highlight]सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में जैन मिलन प्रगति द्वारा “कलश सजाओ प्रतियोगिता”, “फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता”, “थाल सजाओ प्रतियोगिता” आयोजित की गयी : मीडिया प्रभारी मधु सचिन जैन[/highlight]

  • “कलश सजाओ प्रतियोगिता” में सरिता को मिला प्रथम स्थान।

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 सितम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। शुक्रवार, 10 सितम्बर को पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व की विस्तृत जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मधु सचिन जैन ने बताया कि आज इस शुभ अवसर पर 60 गाँधी रोड, जैन धर्मशाला में 108 मुनि श्री विबुद्ध सागर जी एवम क्षुल्लक 105 श्री समर्पण सागर जी महाराज जी के परम् सानिध्य में प्रातः 6:30 अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजा,108 दिवसीय णमोकार महामंत्र विधान, साँय 35 मिनट णमोकार मंत्र का पाठ, सामूहिक आरती एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में जैन मिलन प्रगति द्वारा “कलश सजाओ प्रतियोगिता”, “फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता”, “थाल सजाओ प्रतियोगिता” आयोजित की गयी, जिसमें सभी महिलायें दीपक थाल सजा कर घर से लाई और थालों के साथ नृत्य कर आरती की।

शहर के अन्य मंदिरों में भी पूजा प्रक्षाल बड़े हर्षोल्लास और आनंद के साथ किया गया। जिसमें कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी श्रद्धालुओं ने अपने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर 108 श्री विबुद्ध सागर जी एवं 105 क्षुल्लक श्री समर्पण सागर जी ने पर्युषण पर्व के उत्तम क्षमा के प्रथम दिन अपने प्रवचन मे कहा कि “क्रोध एक कषाय है। जो व्यक्ति को अपनी स्थिति से विचलित कर देती है। इस कषाय के आवेग में व्यक्ति विचार शून्य हो जाता है और हिताहित का विवेक खोकर कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। लकड़ी में लगने वाली आग जैसे दूसरों को जलाती ही है पर स्वयं लकड़ी को भी जलाती है। इसी तरह क्रोध कषाय के स्वरूप को समझ लेना और उस पर विजय पा लेना ही क्षमा धर्म है।”
[highlight]मनीषियों ने कहा है कि क्रोध अज्ञानता से शुरू होता है और पश्चाताप से विचलित नहीं होना ही क्षमा धर्म है।[/highlight]

इस अवसर पर जैन भवन मंत्री संदीप जैन, हर्ष जैन (महामंत्री), आशीष जैन, अर्जुन जैन (सयोजक), अमित जैन, अजित जैन, नरेश चंद जैन, ममलेश जैन (संरक्षिका), शिल्पी, पूनम, उमा, सुदेश, सुनील, अलका जैन (अध्यक्ष) आदि महिलायें उपस्थित रही।

[box type=”shadow” [highlight]“कलश सजाओ प्रतियोगिता” के विजेता :[/highlight]
प्रथम  – सरिता
द्वितीय – शिल्पी
   तृतीय – नीतू जैन

[/box]

 पर्युषण पर्व – उत्तम क्षमा – प्रथम दिन

पीडैं दुष्ट अनेक, बांध मार बहु विधी करै ।
धरिये छिमा विवेक, कोप ना कीजिये पीतमा ॥
उत्तम छिमा गहो रे भाई, इह भव जस पर भव सुखदाई ।
गाली सुनि मन खेद ना आनो, गुन को औगुन कहे अयानो ॥
कहि है अयानो वस्तु छीने, बांध मार बहु विधि करै ।
घरतैं निकारे तन विदारै, बैर जो ना तहा धरै ॥
जे करम पूरब किये खोटे, सहै क्यों नहिं जीयरा ।
अति क्रोध अगनि बुझाय प्रानी, साम्य-जल ले सीयरा ॥

 354 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!