Breaking News :
>>शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व सीएम धामी ने राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया>>अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल>>बिलासपुर में भरे जाएंगे सुरक्षा कर्मियों के 100 पद, इच्छुक अभ्यर्थी इस दिन कर सकते है आवेदन >>सब्जियों के छिलके फेंकने की बजाय इन तरीकों से करें इस्तेमाल, होंगे कई फायदे>>इन्वेस्टर्स समिट की सफलता हेतु दून में जुटें प्रदेशभर के उद्यमी>>सगाई के कुछ ही दिन बाद महिला से दुष्कर्म कर की हत्या, शरीर पर मिले चाकू के निशान>>एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया >>चिनूक हेलिकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में की ट्रायल लैंडिंग, इस दिन पहुंचाएगा पुननिर्माण सामग्री>>प्रभास भगवान राम के बाद अब निभाएंगे महादेव का किरदार, फिल्म कन्नप्पा में हुए शामिल>>पीएम मोदी के जन्मदिन को खास बनाने की योजना, केंद्र शुरू करेगा आयुष्मान भव कार्यक्रम>>महिला कैदियों की बदहाली>>CM धामी के दिशा निर्देशों पर डेंगू रोकथाम के लिए अगले 4 दिन चलेगा महाअभियान, स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिये निर्देश>>आखिर क्यों चर्चा में है श्री बद्री–केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय..?>>भारतीय दूतावास ने किया स्पष्ट, मोरक्को भूकंप में किसी भी भारतीय नागरिक के प्रभावित होने की रिपोर्ट नहीं>>डेंगू की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने तैयार किया नया प्लान, जानिए >>ज्यादा नींबू पानी पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान, जानें कितने गिलास पीना फायदेमंद >>इसरो के आदित्य-एल1 ने सूर्य की तरफ बढ़ाया अहम कदम, तीसरी कक्षा में किया प्रवेश>>रोड़ी बेलावला थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर की गई हत्या >>अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर जारी, दिखी सितारों की भीड़>>इंसानियत शर्मसार- गैंगरेप के बाद कपड़े भी साथ ले गए बदमाश, सड़क पर निर्वस्त्र देख लोगों ने समझा पागल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन : ‘उत्तम आर्जव धर्म’ के शुभ दिवस पर नित्य पूजा-अर्चना कार्यक्रमों के आलावा “भव्य थाल सजाओ प्रतियोगिता” का किया गया आयोजन

‘सौरभ सागर सेवा समिति’ देहरादून द्वारा प्रातः [highlight]”वैक्सीनेशन कैंप”[/highlight], [highlight]”भव्य थाल सजाओ प्रतियोगिता”[/highlight] एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में [highlight]”नृत्य नाटिका”[/highlight] आयोजित की गई।

[box type=”shadow” ]“वैक्सीनेशन कैंप”

[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 सितम्बर 2021, रविवार, देहरादून। पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म के शुभ दिवस पर मीडिया प्रभारी श्रीमती मधु जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नित-प्रतिदिन की तरह णमोकार मंत्र जाप, नित्य नियम पूजा, साँय कालीन आरती के अलावा ‘सौरभ सागर सेवा समिति’ देहरादून द्वारा प्रातः वैक्सीनेशन कैंप, भव्य थाल सजाओ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में नृत्य नाटिका आयोजित की गई।

इस अवसर पर 108 मुनि श्री विबुद्ध सागर जी 105 श्री समर्पण सागर जी ने भक्तों को अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि उत्तम आर्जव धर्म हमें यह सिखाता है कि “हे भव्य जीव ! कपट रूप व्यवहार तुम कभी मत करो। सदैव अपने मन-वचन-काय को एक रखो, अपने चंचल चित्त रोकने के लिये आर्जव (ऋजुता) का सहारा लो।” अरहन्त देव कहते हैं, “देखो एक बार मायाचारी करने से मृदुमति नाम के मुनिराज को तिर्यंच गति के दुःख सहन करने पड़े। जो जीव बार-बार मायाचारी कर रहा है उसकी क्या दशा होगी ? अत: कभी मायाचारी मत करो। मायाचारी करके कभी कोई सफल नही हुआ है इसलिए मायाचार हमेशा जीव को दु:खद स्थान पर ही पहुँचाता है।”

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व न्यायाधीश नैनीताल हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश टण्डन उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व न्यायाधीश जस्टिस राजेश टंडन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “मैं सौरभ सागर सेवा समिति द्वारा लगाए गए कैम्प की प्रशंसा करता हूँ।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जो “सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन” के विभिन्न जगह कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, यह वास्तव में सराहनीय है। जैन धर्मशाला में भी लगातार वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किए जाने से काफी लोगों को इसका लाभ मिला है, जो वास्तव में सराहनीय है। मैं अपील करता हूँ कि सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए और अपने और अपने परिवार को सुरक्षित बनाए।”

डॉ० गौरव मार्तोलिया, शिवांग बडोनी के द्वारा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर महामंत्री संदीप जैन कहा कि “सौरभ सागर सेवा समिति के सभी सदस्य कोरोना वैश्विक महामारी में प्रारंभ से ही लगातार सेवा कार्य कर रही है। हमेशा करती रहेगी जिसमे समिति के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग निरंतर मिलता रहता है।”

इस अवसर पर सौरभ सागर सेवा समिति देहरादून के सभी सदस्य अमित जैन, देवलोक, अजित, अमित जैन, श्रेया, आशीष जैन, अर्जुन जैन, स्वदेश जैन, संजय जैन, सार्थक जैन, मोनू जैन, सचिन जैन, आयुष जैन, अमित जैन, पल्लवी जैन, निधि जैन, पारुल जैन, ममता, मोनिका, सुप्रिया, जूली, समता, ज्योति, अलका, दीपाली, दीपा, अंकुर जैन, राजकुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

[box type=”shadow” ]सांस्कृतिक कार्यक्रम – भव्य थाल सजाओ प्रतियोगिता

[/box]

‘उत्तम आर्जव धर्म’

कपट ना कीजे कोय, चोरन के पुर ना बसैं ।
सरल सुभावी होय, ताके घर बहु सम्पदा ॥
उत्तम आर्जव रीति बखानी, रन्चक दगा बहुत दुखदानी ।
मन में हो सो वचन उचरिये, वचन होय सो तन सो करिये ॥
करिये सरल तिंहु जोग अपने, देख निरमल आरसी ।
मुख करे जैसा लखे तैसा, कपट प्रीति अन्गारसी ॥
नहीं लहे लछमी अधिक छल करि, करम बन्ध विशेषता ।
भय त्यागि दूध बिलाव पीवै, आपदा नहीं देखता ॥

 364 total views,  1 views today

Ghanshyam Chandra Joshi

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest going web news portal which provides latest information about the Political, Social, Environmental, entertainment, sports etc. I, GHANSHYAM CHANDRA JOSHI, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide news and articles about the abovementioned subject and am also provide latest/current state/national/international news on various subject.
error: Content is protected !!