उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ
पुष्कर धामी ही बने रह सकते हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, हार के बावजूद धामी को ही मिल सकता है मौका

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मार्च 2022, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार कई मिथक टूटे हैं। सुनने में आ रहा है कि एक नया मिथक भी उत्तराखंड में बन सकता है।
सूत्रों की मानें तो चुनाव हार जाने के वाबजूद भाजपा आलाकमान पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री बने रहने देने के पक्ष में है।
राष्ट्रीय नेताओं को लगता है कि भले ही मुख्यमंत्री चुनाव हार गए हों लेकिन चुनाव उनके चेहरे पर लड़ा गया और पार्टी को 48 सीटों पर जीत हासिल हुई है। मोदी लहर के बावजूद कम समय में मुख्यमंत्री धामी ने पार्टी का बेहतर नेतृत्व किया है। सत्ता विरोधी माहौल को कम करने के साथ ही दो मुख्यमंत्री बदलने से बैकफ़ुट पर दिखाई दे रही भाजपा को फ्रंट फुट पर लेकर आये। अंदरखाने कई विधायकों ने उनके लिए सीट छोड़ने की पेशकश भी कर दी है।
146 total views, 1 views today